फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   तीन गांव में पांच दिन से अंधेरा

तीन गांव में पांच दिन से अंधेरा

Fri, 18 May 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
तीन गांव में पांच दिन से अंधेरा
- फोटो : amar ujala
अर्की (सोलन)। दाड़लाघाट पंचायत के तहत आने वाले जावी, ताउनी और बागी गांव के लगभग 100 परिवार 5 दिन से बिना बिजली के गुजर बसर कर रहे हैं। इन गांवों में पांच दिन से लाइट नहीं है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विद्युत बोर्ड ने कुछ नहीं किया। इन गांवों के लोगों ने तिलकराज शर्मा, डॉक्टर मुकेश शुक्ला, अरुण शुक्ला, किशोर शर्मा, खेमराज, श्यामलाल ठाकुर, हेमराज शर्मा और ललित मोहन ने कहा कि इन गांवों के लिए लगा ट्रांसफार्मर 5 दिन पूर्व जल गया था। लेकिन अभी तक न तो उसे ठीक किया गया न ही उसकी जगह अन्य ट्रांसफार्मर लगाया गया। इन लोगों ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि वह पांच दिन से अंधेरे में रह रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जब ट्रांसफार्मर आएगा तो लग जाएगा। इन लोगों को सबसे बड़ी परेशानी तो पानी की है। बिजली न होने से तीनों गांव के लोग पानी की आपूर्ति न होने से परेशान हैं। इनका कहना है कि जन स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग का पानी तो नाममात्र का आता था जिसके बाद बोरिंग करवा कर पानी की व्यवस्था कर रखी है। लेकिन बिजली न होने के कारण वह व्यवस्था भी ठप्प पड़ी है। सैकड़ों मवेशियों के पानी की आपूर्ति करना दूभर हो गया है। उन्होंने विभाग से शीघ्र बिजली बहाली की मांग की है।
विज्ञापन


जल्द ठीक किया जाएगा ट्रांसफार्मर : शर्मा
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल चुका है। इसे जल्दी ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जैसे ही ट्रांसफार्मर ठीक होगा बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed