{"_id":"5afdaa4d4f1c1be6408b6101","slug":"131526573645-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचार-पापड़ बनाअो खूब पैसे कमाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचार-पापड़ बनाअो खूब पैसे कमाओ
Updated Thu, 17 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : desi food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार (सोलन)। महिलाएं अब घर के पास ही आचार, पापड़ और मसाले बनाने का कारोबार कर स्वरोजगार से जुड़ेंगी। इसमें महिलाओं की मदद करेगा यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान। महिलाओं के लिए शिविरों का आयोजन कर उन्हें सिलाई कढ़ाई, आचार, मशरूम उत्पादन से लेकर जूट के बैग तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विकास खंड कुनिहार में बातल पंचायत की महिलाओं को इस मुहिम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें महिलाएं आचार, पापड़ और मसाले बनाना सीखेंगी। दस दिन के इस प्रशिक्षण में पंचायत के विभिन्न वार्डों की 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। संस्थान के डायरेक्टर राजेश तोमर ने कहा कि यूको बैंक आरसेटी हर साल महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। महिलाओं को कई तरह के कोर्स करवाए जाते हैं। इसमें सिलाई कढ़ाई, आचार बनाना, मशरूम उत्पादन, ब्यूटी पार्लर, जूट के बैग तैयार करना और कंप्यूटर प्रशिक्षण शामिल है। पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को विभिन्न कोर्स का प्रशिक्षण देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूको आरसेटी का यह सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
राकेश ने कहा कि इस तरह के कोर्स करने से महिलाएं अपना रोजागर चला सकती हैं। उपप्रधान नरेंद्र शर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा हो सके इसके लिए इस तरह कि कार्यशाला महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस अवसर पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार, महिला मंडल प्रधान निर्मला शर्मा, उर्मिला, मीरा, पुष्पलता, सरिता, मंजू, ब्रह्मदेई, प्रशिक्षिका गुरप्यारी और गोपाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।