फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आंजी में सत्संग प्रबंधन को लगानी होंगी चारदिवारी और आरसीसी पिल्लर

आंजी में सत्संग प्रबंधन को लगानी होंगी चारदिवारी और आरसीसी पिल्लर

Thu, 30 Aug 2018 05:28 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
सत्संग प्रबंधन को चारदीवारी, आरसीसी पिलर लगाने का फरमान
विज्ञापन

फालोअप समाचार
आंजी पंचायत ने विवादित जमीन को लेकर दिया अहम फैसला, लंबे समय से चल रहा है विवाद
सत्संग प्रबंधन ने पंचायत की बात मानी तो खत्म हो जाएगा विवाद : प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। आंजी में विवादित दरारों के मामले में ग्राम पंचायत ने राधा स्वामी सत्संग प्रबंधन को आरसीसी पिलर और चारदीवारी लगाने के आदेश दिए हैं। जिस जगह कटिंग की गई है, वहां डंगे लगाकर भूस्खलन रोकने के प्रबंध करने होंगे। पंचायत ने सत्संग प्रबंधन को जमीन की पैमाइश जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं जिससे लोगों को सत्संग भूमि की सीमाओं की जानकारी मिल सके। पंचायत का कहना है कि पूर्व में हुए नुकसान की जिम्मेदारी राधा स्वामी सत्संग को लेनी होगी। यह निर्णय दोनों पक्षों को सुनने के बाद लिया गया है। पंचायत प्रधान गरीब दास की अध्यक्षता में इस बारे में बैठक हुई। इस निर्णय में अवैज्ञानिक तरीके से कटिंग पर रोक लगाने और भविष्य में टीसीपी कानून के दायरे में निर्माण या विस्तार करने की भी नसीहत दी गई है। इस बारे में शिकायतकर्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि पंचायत ने दोनों पक्ष सुनने के बाद निर्णय दिया है। इससे प्रभावित परिवार फिलहाल संतुष्ट हैं। सत्संग प्रबंधन यदि पंचायत के निर्णय के अनुसार काम करता है तो दोनों पक्षों का विवाद हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। आंजी पंचायत में सत्संग मैदान की खुदाई के चलते घरों में दरारें आ गई थी। इस मामले को प्रशासन के दखल से इनकार करने के बाद ग्रामीण पंचायत में ले गए थे। जहां पंचायत ने दोनों पक्षों को बुलाकर यह निर्णय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed