फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नगरपरिषद परवाणू में होगा स्क्रैप डीलरों का पंजीकरण

नगरपरिषद परवाणू में होगा स्क्रैप डीलरों का पंजीकरण

Fri, 18 May 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नगरपरिषद परवाणू में होगा स्क्रैप डीलरों का पंजीकरण
परवाणू (सोलन)। शहर में कबाड़ का काम करने वाले लोगों को अब नगर परिषद के पास पंजीकरण करवाना होगा। परवाणू शहर में करीब ढाई सौ लोग स्क्रैप के काम से जुड़े हैं। यहां करोड़ों रुपये का कबाड़ का कारोबार होता है। लेकिन पंजीकरण न होने के कारण इस कारोबार से जुड़े लोगों पर किसी का नियंत्रण नहीं है। स्क्रैप से जुड़े कुछ लोग जहां दिल कर वहीं कबाड़ फेंक देते हैं। इससे तंग आकर नगर परिषद परवाणू ने अब इन लोगों का पंजीकरण करना जरूरी कर दिया है। लेकिन पंजीकरण का प्रथम चरण बाद में राजस्व के रूप में भी कमाई का साधन बन सकता है। परवाणू के अलावा बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में भी हजारों लोग इस कारोबार से जुड़े हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद परवाणू ने शुक्रवार को स्क्रैप डीलर और कूड़ा कचरा उठाने वालों के साथ बैठक कर इनके पंजीकरण का फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता नप परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने की। बैठक का संचालन करते हुए कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि नप परवाणू ने स्क्रैप डीलरों और कूड़ा उठाने वालों का पंजीकरण आरंभ कर दिया है। कहा कि इस काम से जुड़े सभी लोगों को अपना पंजीकरण करवाना होगा। नप ने स्क्रैप डीलरों के लिए एक हजार रुपये पंजीकरण का शुल्क तय किया है। इसके अतिरिक्त प्रति माह 500 रुपये फीस भी अदा करनी होगी।
विज्ञापन

कूड़ा उठाने वालों का पंजीकरण भी अनिवार्य होगा। कूड़ा उठाने वालों का नप पंजीकरण करेगा लेकिन उनका पंजीकरण निशुल्क रहेगा। बिना पंजीकरण अब परवाणू नगर परिषद में कार्य नहीं कर पाएंगे। इस पालिसी के तहत पंजीकरण न करवाने वालों पर नप ने जुर्माने का भी प्रावधान कर रखा है। उन्हें काम करने से भी रोका जा सकता है। करोड़ों रुपये के इस कारोबार से जुड़े लोगों का पूरे नाम पते के साथ नगर परिषद के पास पंजीकरण रहेगा। ऐसे में उनसे आसानी से संपर्क किया जा सकता है। यही नहीं यह करोड़ों रुपये का कारोबार अब पंजीकरण के दायरे में आने से सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बैठक में नप परवाणू के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा, नप के पर्यवेक्षक रजनीश कुमार, पुलिस विभाग के कर्मचारी और उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ परवाणू शहर के कई स्क्रैप डीलर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed