फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मुफ्त मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, साथ में वजीफा भी

मुफ्त मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, साथ में वजीफा भी

Tue, 15 May 2018 10:10 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
मुफ्त मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, साथ में वजीफा भी
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निदेशालय के सौजन्य से कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर ने दी। बीएस ठाकुर ने कहा कि यह आवेदन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (पीजीडीसीए) और डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा डेस्क टॉप पब्लिशिंग (डीसीए-डीटीपी) पाठ्यक्रम के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

पीजीडीसीए पाठ्यक्रम के लिए योग्यता स्नातक और डीसीए-डीटीपी पाठ्यक्रम के लिए योग्यता दस जमा दो निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित एवं विधवा, एकल नारी और दिव्यांग उम्मीदवार पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए अथवा परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर जिला कल्याण अधिकारी सोलन अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में 20 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ दसवीं, 12वीं, स्नातक पास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी प्रार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय प्रमाण पत्र और हिमाचली प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। उन्होंने कहा कि उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 6 माह के लिए सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थानों में कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रवीणता प्राप्त करने के लिए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विभाग द्वारा 1000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी जिला कल्याण अधिकारी सोलन के दूरभाष नंबर 01792-223742 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed