{"_id":"5a1177074f1c1bc9678bca9f","slug":"121511094023-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूंगी डांस पर बच्चों ने खूब मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूंगी डांस पर बच्चों ने खूब मचाया धमाल
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
yuro kids
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
यूरो किड्स प्ले स्कूल कोटलानाला में वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल, परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं विशिष्ट सेवा मेडल प्रदीप खन्ना मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।
इसके बाद बच्चों ने लूंगी डांस, न जा न जा, जुम्मे की रात, बापू सेहत के लिए, सबसे अच्छे मेरे पापा, इंडिया वाले गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा लावणी नृत्य और भंगड़ा ने भी सभी का मन मोहा। मुख्यातिथि ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। यूरो सीनियर क्लास की हिमानी मदान को सर्वश्रेष्ठ छात्रा घोषित किया गया।
आदित्य ठाकुर को बेस्ट क्रिएटिविटी अवॉर्ड और आरव जोशी, दीपांश गर्ग को फुल अटैंडेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा सभी बच्चों को प्रशासनिक अवॉर्ड भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल सीमा बहल ने स्कूल की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर शोभित बहल, स्कूल स्टाफ के सदस्य व बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।