फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   121 people donated blood in the camp

Solan News: शिविर में 121 लोगों ने किया रक्तदान

Thu, 12 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
दून सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ट्रस्ट ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून सेंटर आफ एक्सीलेंस ट्रस्ट बद्दी ने जेसी इंफ्रा एंड डेवलपर कंपनी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 121 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम विवेक महाजन ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह ऐसा दान है जो मरते हुए मनुष्य को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने दून सेंटर आफ एक्सीलेंस ट्रस्ट को इस कार्य करने के लिए बधाई दी। शिविर में चंडीगढ़ के पीजीआई से आई टीम ने रक्तदान एकत्रित किया।

नप के पूर्व चेयरमैन तरसेम चौधरी ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने में युवाओं को काफी उत्साह दिखाया। शिव कुमार, मान सिंह, विक्की, सुरेश, आशु जैन, धीरज सेठी, शुभम चंदेल, रमेश चौधरी, बलवंत सिंह व महेंद्र समेत 121 लोगों ने रक्तदान किया। यहां से एकत्रित किया रक्त पीजीआई के मरीजों को भेजा गया है। इस मौके पर रिद्धि पैकेजिंग कंपनी के एमडी मुकेश जैन, दिनेश जैन, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव, बीडीसी सदस्य रामरतन चौधरी, महेंद्र लेही, हरप्रीत धूना, रमेश चौधरी, रजनीश जैन, पार्षद कुलदीप, राहुल, बंसल, संडोली के पूर्व उपप्रधान प्रीतम दास, अजय चौधरी, सुरेश, नवदेश पासी, भुवनेश्वर दास समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed