फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   12 year old teenager dies after being hit by arki

Solan News: अर्की में गोली लगने से 12 वर्षीय किशोर की मौत

Wed, 24 Jan 2024 09:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
चम्यावल पंचायत के समोती गांव में हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के तहत 12 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय मयंक पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम पंचायत चम्यावल गांव समोती (सुजैला) शाम करीब 6:00 बजे मकान की छत पर खेल रहा था। अचानक लेंटर पर रखी टोपीदार बंदूक चल पड़ी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। किशोर के परिजन उसे अर्की अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में गोली चलने से किशोर की मौत हुई है। फिलहाल परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed