फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   118819 voters to cast their votes on 17 January in Solan distt on first phase panchayat election

आज 118819 मतदाता अपने पंच-प्रधान चुनने के लिए डालेंगे वोट

Sat, 16 Jan 2021 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में 17 जनवरी से शुरू होने वाले पंचायती राज चुनाव पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच होगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जिला के 821 पोलिंग बूथों पर 1642 पुलिस जवानों सहित होमगार्डों की तैनाती की जा रही है। प्रथम चरण के चुनाव में 265 बूथों पर 530 जवानों का पहरा रहेगा।
विज्ञापन

इन बूथों में सात अतिसंवेदनशील, 24 संवेदनशील और 234 सामान्य बूथ शामिल हैं। अति संवेदनशीन बूथ पर एक एनजीओ सहित होमगार्ड, संवेदनशील बूथ पर एचसी व होमगार्ड और सामान्य बूथ पर पुलिस और एक होमगार्ड का जवान तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण के चुनाव में कुल एक लाख 18 हजार 819 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर जिला परिषद, बीडीसी, प्रधान, उप प्रधान सहित वार्ड सदस्यों का चयन करेंगे। इसमें 60 हजार 852 पुरुष और 57 हजार 967 महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार पंचायती राज चुनाव के तीनों चरणों में 1642 पुलिस जवान और होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 821 पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं। इनमें 30 अति संवेदनशील, 66 संवेदनशील और 725 सामान्य बूथ शामिल हैं जहां पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। प्रथम चरण चुनाव के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं।

चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम : एसपी
एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसमें एनजीओ, एचसी, होमर्गाड सहित अन्य पुलिस जवानों की तैनाती पोलिंग बूथों पर की जा रही हैं। प्रथम चरण के लिए 530 पुलिस जवानों और होमगार्डों को बूथों के लिए रवाना भी कर दिया गया हैं। अति संवेदनशीन और संवेदनशील बूथों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed