फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   डंप नहीं खोलने पर अड़े रहे ट्रांसपोर्टर, अब 11 फरवरी को होगा फैसला

डंप नहीं खोलने पर अड़े रहे ट्रांसपोर्टर, अब 11 फरवरी को होगा फैसला

Mon, 04 Feb 2019 07:54 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। एसडीएम कार्यालय के सभागार में अल्ट्राटेक कंपनी और ट्रांसपोर्टरों के बीच एसडीएम विकास शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ट्रांसपोर्टरों और कंपनी प्रबंधन के बीच आ रही दिक्कतों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें विशेष तौर पर डंप न खोलने को लेकर चर्चा की गई। ऑपरेटरों ने कहा कि यदि डंप खोला गया तो उनके कार्य में बाधा आएगी जिसका उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कंपनी ने कहा कि नेरचौक के समीप एक डंप खोला जाएगा जहां पर सीमेंट की सप्लाई आसपास के क्षेत्रों में की जा सके।

इसे न खोलने को लेकर ट्रांसपोर्ट अड़े रहे। इस बारे में 11 फरवरी को ट्रांसपोर्ट कार्यकारिणी और प्रबंधन के बीच मीटिंग करने का फैसला लिया गया। बैठक में जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क को चौड़ा करने की बात कही गई और ऑपरेटरों को ट्रक खड़ा करने के लिए यार्ड बनाने के लिए स्थान तय करने को कहा गया। इस मांग को जायज ठहराते हुए डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि आए दिन वहां जाम लगता रहता है। इस कारण गाड़ियों को खड़ा करने के लिए कोई स्थान जरूरी है। एसडीम ने कहा कि तुरंत ही ज्वाइंट इंस्पेक्शन कर जगह चिह्नित की जाएगी।
विज्ञापन


एग्रीमेंट बनाने को लेकर भी हुई चर्चा
इस बैठक में पिछले एग्रीमेंट को लेकर चर्चा की गई। जल्दी ही ऑपरेटरों और कंपनी के साथ नए एग्रीमेंट बनाने की बात कही गई। इस बैठक में कंपनी की ओर से कहा गया कि यदि जिस गाड़ी के पास कागज पूरे नहीं होंगे। उन्हें ढुलाई का कार्य नहीं दिया जाएगा। बैठक में नेरचौक में डंप न खोलने का मुद्दा विशेष तौर पर छाया रहा। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि पहले भी ऐसे डंप खोले गए थे जिन पर उनकी सप्लाई बंद कर दी गई। इस कारण उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा। इस मौके पर आरटीओ सोलन सुरेश कुमार, एआरसीएस नीरज सूद, वेद प्रकाश शुक्ला, नरेश मावा, परविंदर सिंह, हंस राज शर्मा, लब्ध राम, हीरा लाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed