{"_id":"5b630fd14f1c1b8f3e8b4aa8","slug":"11533218769-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में झुग्गी झोंपडिय़ों के प्रवासियों को दी डेंगू बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में झुग्गी झोंपडिय़ों के प्रवासियों को दी डेंगू बचाव की जानकारी
Updated Thu, 02 Aug 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ में प्रवासियों को दी डेंगू से बचाव की जानकारी
लेबर चौक बद्दी और खाबड़ियां संडोली में किया कामगारों को जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत डेंगू को लेकर प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमों के 40 सदस्य क्षेत्र में जानकारी देने में जुटे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग की टास्क फोर्स के जिला प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कविराज, स्वास्थ्य शिक्षक शशीपाल ठाकुर, पर्यवेक्षक चेतराम की टीम ने लेबर चौक बद्दी और खाबडिय़ां संडोली में प्रवासी कामगारों को डेंगू से बचने के उपाय बताए। इस टीम ने कामगारों को बताया कि ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए सफाई बहुत जरूरी है। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें। जिला प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कविराज और स्वास्थ्य शिक्षक शशीपाल ठाकुर ने कहा कि डेंगू बुखार एक अलग किस्म के मच्छर के काटने से होता है जो दिन के समय ही लोगों को अपना शिकार बनाता है। यह मच्छर अन्य मच्छरों की अपेक्षा आकार में बड़ा और धारीदार होता है। इसमें मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, भूख न लगना, शरीर में दर्द जैसे लक्षण होते हैं। कूलर आदि में रखा पानी साफ करना चाहिए और डेंगू बीमारी आम तौर पर घर के आसपास पानी जमा होने से होती है।