फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आज से शुरू होगा बस अडडे का निर्माण कार्य शुरू

आज से शुरू होगा बस अडडे का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 16 Feb 2019 05:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होगा नालागढ़ बस अड्डे का निर्माण
विज्ञापन

एचआरटीसी को मिलेगा अपना बस स्टैंड, 19 सितंबर को रखी थी आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। परिवहन निगम नालागढ़ डिपो के अपने बस अड्डे का निर्माण कार्य रविवार से शुरू होगा। 3.53 करोड़ के टेंडर के बाद इसका कार्य अवार्ड कर दिया गया है। रविवार को दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी अज्ञैर नालागढ़ के पूर्व विधायक कृष्ण लाल इसका विधिवत कार्य शुरू करवाएंगे। लंबे इंतजार के बाद एचआरटीसी का अपना बस अड्डा बन जाएगा। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर एचआरटीसी वर्कशॉप के सामने 1000 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस बस अड्डे का निर्माण बीते वर्ष 19 सितंबर को पूर्व परिवहन मंत्री ने विधिवत शिलान्यास किया था। अब इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नालागढ़ में एचआरटीसी का आज तक एक सुविधा संपन्न बस अड्डा नहीं है। नालागढ़ में बस अड्डे की पिछले कई सालों से चली प्रक्रिया के तहत इसका स्थल एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप चयनित किया गया। परिवहन निगम के अपने बस स्टैंड निर्माण के प्रथम चरण में इसका फेंसिंग का काम पूरा कर लिया है। 1000 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस आधुनिक बस अड्डे में आधुनिक सुविधाएं मुहैया होंगी। अड्डे में बीस बस वेज, 15 बसों की पार्किंग, एक आइडल पार्किंग सहित 30 छोटे वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी, वहीं यात्रियों के आराम के लिए महिला व पुरुष रेस्ट रूम के अलावा वातानुकूलित नए बनने वाले बस अड्डे में सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी प्रावधान है।

एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के आरएम जोगिंद्र चौधरी ने कहा कि इस बस अड्डे के कार्य का शुभारंभ दून के विधायक एवं नालागढ़ के पूर्व विधायक संयुक्त रूप से करेंगे। निर्धारित समय में इस बस अड्डे को बनाकर तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed