फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   राष्ट्रीय स्तरीय मशरूम मेले में 15 राज्यों के

राष्ट्रीय स्तरीय मशरूम मेले में 15 राज्यों के

Mon, 10 Sep 2018 07:52 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
मशरूम मेले में पहुंचे 15 राज्यों के 800 मशरूम उत्पादक
विज्ञापन

मुख्यातिथि वीरेंद्र कश्यप बोले, निदेशालय को राष्ट्रीय खुंब प्रशिक्षण संस्थान बनाने के होंगे प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। भारत के एकमात्र खुंब अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट में मशरूम मेले का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तरीय मशरूम मेले में देश के 15 राज्यों के खुंब उत्पादकों ने भाग लिया। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नौणी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जगमोहन सिंह रहे। इस दौरान बाहरी राज्यों से आए खुंब उत्पादकों ने प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि सोलन स्थित खुंब अनुसंधान निदेशालय को राष्ट्रीय खुंब प्रशिक्षण संस्थान के रूप में स्तरोन्नत करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संस्थान के निदेशक को निर्देश दिए कि निदेशालय को राष्ट्रीय खुंब प्रशिक्षण संस्थान के रूप में स्तरोन्नत करने का प्रस्ताव भेजें। वे केंद्र सरकार में उचित स्तर पर मामले को उठाएंगे। इस मौके पर डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति डॉ. जगमोहन सिंह ने कहा कि मशरूम उत्पादन एवं उपभोग में भारत चीन से काफी पीछे है। मशरूम निदेशालय के निदेशक वीपी सिंह ने खुंब उत्पादकों व किसानों को डीएमआर के कार्यों के बारे में बताया।
मशरूम से बना जूस कैंसर, दिल की बीमारी के लिए लाभकारी
प्रदर्शनी में लगाए स्टाल में राजस्थान के सीकर से आए खुंब उत्पादक मोटाराम ने मेले में लोगों के लिए एक विशेष प्रकार के जूस की प्रदर्शनी लगाई थी। मोटाराम ने गानोडेरिमा व शिटाके मशुरूम ने लोगों की सेहत को ठीक रखने के लिए इस जूस को तैयार किया है। उन्होंने बताया जा रहा है कि इस जूस को पीने से दिल के रोग, अस्थमा, फेफड़ों की सूजन, कैंसर, लीवर जैसे रोगों से अराम मिल सकता है। मोटोराम को बेहतर प्रर्दशनी लगाने के लिए भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सात खुंब उत्पादकों को किया सम्मानित
इस अवसर पर ओड़िशा के बेरहमपुर के प्रगतिशील खुंब उत्पादक श्रीनिवास पटनायक, राजस्थान के हनुमानगढ़ की गायत्री देवी राठौर, मणिपुर के इंफाल पूर्व के अनगोम पुनील कुमार, महाराष्ट्र के पुणे के दनयानेश्वर बलवंत ठाकुर, बिहार के जमूई के मोहन प्रसाद केशरी तथा छत्तीसगढ़ के धमतरी के चौवा राम साहू को खुंब उत्पादन में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed