{"_id":"5b50871d4f1c1b36748b5bff","slug":"111532004125-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालरोड पर तोड़ा दुकानदार का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालरोड पर तोड़ा दुकानदार का अतिक्रमण
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। शहर के मालरोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ लोक निर्माण विभाग ने मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को मालरोड पर एक दुकानदार के अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की गई है। कुछ दिन पहले विभाग ने दुकानदार को खुद इसे तोड़ने के आदेश दिए थे लेकिन दुकानदार इसे नहीं तोड़ रहा था। इसके बाद अब खुद विभाग हरकत में आया और दुकान के आगे बनाए सीमेंट के स्टेप को लोनिवि के कर्मचारियों ने तोड़ दिया। लोनिवि विभाग की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहने वाली है। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को विभाग किसी तरह की छूट नहीं दे रहा है।
मालरोड पर पिछले करीब 10 महीनों के बाद विभाग की नजर अतिक्रमण लगाने वाले दुकानदारों पर पड़ी है। इससे पहले प्रशासन ने मालरोड पर किए कब्जों को हटाया था लेकिन अब फिर से अतिक्रमण के खिलाफ विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे एक स्टेप बनाया था जो सरकारी जमीन पर था। इस पर विभाग ने दुकानदार को हटाने के आदेश दिए थे।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जेएल कांटा ने बताया कि एक दुकानदार ने मालरोड पर अतिक्रमण किया था। दुकानदार को उसे हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन उसने अतिक्रमण नहीं हटाया। ऐसे में वीरवार को विभाग ने इसे हटा दिया।
विज्ञापन
करीब 10 माह पहले चलाया था अभियान
मालरोड की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने करीब 10 महीने पहले कार्रवाई की थी। इस दौरान प्रशासन के साथ मिलकर विभाग ने पुराने बस अड्डे से लेकर पुराने उपायुक्त चौक तक अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद कुछ समय तक दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं किया लेकिन अब कुछ दुकानदार शुरूहो गए थे।