फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अश्वनी खड्ड में उड़ेल दी होटल की सीवरेज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पकड़ा

अश्वनी खड्ड में उड़ेल दी होटल की सीवरेज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पकड़ा

Tue, 29 May 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट के पास साधु पुल में एक होटल समेत दो लोगों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर पकड़ा
विज्ञापन

सोलन शहर में पेयजल का मुख्य स्रोत है अश्वनी खड्ड
राकेश शर्मा
सोलन।
लाखों लोगों की प्यास बुझा रही अश्वनी खड्ड में सीवरेज की गंदगी उड़ेली जा रही है। एक या दो नहीं बल्कि नदी किनारे बने कई होटल और संस्थान अश्वनी खड्ड के पानी को मैला कर रहे हैं। शिमला से सोलन शहर तक पहुंचते-पहुंचते खड्ड का पानी काफी दूषित हो जाता है। इसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने साधु पुल के एक होटल मालिक और एक अन्य व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। आधा दर्जन लोगों को चेतावनी दी है।
साधु पुल में चल रहे 12 कमरों के एक होटल को नोटिस भेजा गया है। होटल मालिक ने सभी कमरों की सीवरेज अश्वनी खड्ड में खोल रखी थी। साथ ही होटल से निकलने वाली गंदगी को भी खड्ड के किनारे ही ठिकाने लगा रहा था। पास ही एक अन्य निर्माणकर्ता ने अश्वनी खड्ड में ही पानी का सप्टिक टैंक बना दिया था। इससे पानी दूषित हो रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यहां रेड कंडाघाट एसडीएम की शिकायत के आधार पर की है। मौके पर दोनों को पानी दूषित करते पाया गया। इसके आधार पर नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा करीब आधा दर्जन लोगों को पानी से दूर रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अश्वनी खड्ड सोलन शहर की पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्रोत है। शहर की करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा सप्लाई अश्वनी से पूरी होती है। अश्वनी खड्ड प्वाइंट में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की उठाऊ पेयजल योजना स्थापित है। यहां से लाखों गैलेन पानी विभाग नगर परिषद को सौंपता है। नगर परिषद शहर में पंजीकृत करीब 60 हजार आबादी समेत करीब एक लाख लोगों को पानी मुहैया करवाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अश्वनी खड्ड से पानी के सैंपल भी उठाए हैं। इनकी रिपोर्ट 15 दिन में आएगी। लेकिन सरेआम खड्ड में मिल रही गंदगी की वजह से शहर में भयानक बीमारी फैलने का खतरा बन गया है। होटल मालिक को प्रदूषण बोर्ड ने सीवरेज कनेक्शन बंद करने का नोटिस दिया है। इस संबंध में जानकारी प्रशासन और बोर्ड के आला अधिकारियों को दे दी है। इससे पूर्व करीब दो साल पहले भी सोलन शहर में पीलिया और डायरिया फैल चुका है। इससे गंभीर रूप से बीमार होकर लोगों को आईजीएमसी तथा पीजीआई में उपचार करवाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल और एक अन्य व्यक्ति को दिया है नोटिस
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अतुल परमार ने कहा कि अश्वनी खड्ड में एक होटल और अन्य व्यक्ति सीवरेज की गंदगी डाल रहे थे। इन्हें मौके पर जाकर रंगे हाथ पकड़ा है। दो लोगों को नोटिस भेजा है जबकि अन्य को चेतावनी दी है। बताया कि अश्वनी खड्ड से पानी का सैंपल उठाया है। इसकी रिपोर्ट 15 दिन में आ जाएगी। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की थी शिकायत : एसडीएम
एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने कहा कि अश्वनी खड्ड में पेयजल दूषित करने को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत की थी। इसके आधार पर टीम मौके पर आई थी। बताया कि अश्वनी खड्ड का पानी पीने में इस्तेमाल होता है और इसे दूषित करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। कहा कि जो लोग पानी को प्रदूषित कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed