फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   लोगों को बांटे जाएंगे गैस कनेक्शन

लोगों को बांटे जाएंगे गैस कनेक्शन

Fri, 13 Apr 2018 09:58 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
लोगों को बांटे जाएंगे गैस कनेक्शन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश को धुआं रहित और सौ फीसदी एलपीजी कवरेज करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से मनाया जा रहा है, जो 5 मई तक चलेगा। इसमें प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को एलपीजी कनेक्शन वितरित किए जाएंगे और सुरक्षा संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। यह जानकारी नालागढ़ विश्राम गृह में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में दी। इस मौके पर राघव गुप्ता, मनवीर सिद्धू, नालागढ़ गैस एजेंसी के प्रबंधक अजय चंब्याल, चंद्रशेखर, सुखदेव सिंह राणा, राजन सैणी आदि उपस्थित रहे। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के प्रबंधक अबनीश कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के 93 गांवों को धुआं रहित और एलपीजी के तहत कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में पांच सौ महिलाओं को शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अभी तक देश में 3.56 करोड़ घरेलू गैर कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। देश में पंद्रह हजार एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री, पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस के वरिष्ठ अधिकारी, तेल विपणन कंपनियों और ओएनजीसी के वरिष्ठ अधिकारी एलपीजी पंचायतों में भाग लेकर लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अंत्योदय अन्न योजना के तहत आने वाले परिवारों से आग्रह है कि वे अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर अपना बीपीएल और राशन कार्ड लेकर संपर्क करें।

बीस अप्रैल को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से उज्जवला योजना के पंजैहरा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे और सुरक्षा संबंधी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed