फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंडाघाट में दोफाड़ हुआ अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, दोनों गुटों ने करवाए चुनाव

कंडाघाट में दोफाड़ हुआ अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, दोनों गुटों ने करवाए चुनाव

Wed, 04 Apr 2018 10:19 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट में इकाई के दोफाड़ होने के बाद दूसरे गुट ने करवा डाले चुनाव, दोनों ही इकाईयों का मान्य प्राप्त होने का दावा
विज्ञापन

पूर्व गठित कार्यकारिणी के दो सदस्य दूसरे धड़े में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनावों को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। महासंघ की कंडाघाट इकाई की दो समानांतर कार्यकारिणियां गठित हो गई हैं। दोनों ही धड़े खुद को मान्यता प्राप्त बता रहे हैं। नए संघ ने कुछ दिन पहले मिनी सचिवालय में गठित कार्यकारिणी को सिरे से नकारते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया था। लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में नई कार्यकारिणी के गठन से पूर्व मिनी सचिवालय में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव करवाए गए। इनमें रणधीर चंबियाल अध्यक्ष चुने गए। वंदना उपाध्यक्ष, कुलदीप महासचिव, राजेंद्र कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार को संगठन सचिव और राजेश कुमार को प्रेस सचिव चुना था। लेकिन असंतुष्ट धड़े ने मंगलवार को लोनिवि के विश्राम गृह में महासंघ की दूसरी कार्यकारिणी का गठन कर दिया।
कंडाघाट विश्राम गृह में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई के दूसरे धड़े ने चुनाव करवाए। इसमें दो कर्मचारी कुछ दिन पहले मिनी सचिवालय में हुए चुनाव में शामिल रहे वो आए थे। इसमें संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार और प्रेस सचिव राजेश कुमार ने मिनी सचिवालय में गठित कार्यकारिणी को छोड़कर नई कार्यकारिणी ज्वाइन कर ली है। इससे पहले गठित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कंडाघाट इकाई को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अनूप भारद्वाज ने बताया कि पहले करवाए गए चुनाव को असंवैधानिक करार दिया हैं। कहा कि तीन अप्रैल को करवाए गए चुनाव प्रदेश सरकार की नोटिफिकेशन के अनुसार करवाए हैं। अनूप भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में सुरेंद्र ठाकुर और एनआर ठाकुर के नेतृत्व में महासंघ को मान्यता प्राप्त है। इनके निर्देशों के मुताबिक चुनाव करवाए गए हैं। वरिष्ठ उपप्रधान देसराज ठाकुर ने बताया कि मिनी सचिवालय कंडाघाट में पूर्व में करवाए गए चुनाव कर्मचारियों को गुमराह करने की कोशिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में यह बने पदाधिकारी
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान देशराज ठाकुर, महासचिव ओम प्रकाश ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेश चौहान, उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, वरिष्ठ सहायक संजीव चौहान और प्रेमदत्त, केशवराम, सचिव राजेश कुमार, संगठन सचिव डिंपल, जितेंद्र चौहान, रविंद्र कुमार, प्रेस सचिव अशोक कुमार, सुनीता कुमारी सलाहकार, कार्यालय सचिव संजीव ठाकुर चुने गए। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पाल, सुशील कुमार, खेमचंद और निर्मल कुमार बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान शिक्षक कर्मचारी महासचिव शिमला और जिला संयोजक जय किशन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed