फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में शुरू हुई परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक वैन, मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने दिखाई हरी झंडी

सोलन में शुरू हुई परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक वैन, मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 17 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने दिखाई वैन को हरी झंडी, सात से पंद्रह रुपये रहेगा किराया
विज्ञापन

लोगों को शहर से आने जाने में मिलेगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर में इलेक्ट्रिक वैन चलना शुरू हो गई हैं। इससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लोग अब महज सात से पंद्रह रुपये में वैन की सवारी का आनंद ले पाएंगे। किराया किलोमीटर के हिसाब से तय किया गया है। यह वैन विद्युत बैकअप से चलेगी। शनिवार को इलेक्ट्रिक वैन का शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने किया।
सोलन के पुराने बस अड्डे से प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की इलेक्ट्रिक वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि ये इलेक्ट्रिक वैन जहां नगरवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएगी। वहीं प्रदूषण कम करने में भी सहायक सिद्ध होगी। वर्तमान प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों एवं महत्वपूर्ण शहरों में इलेक्ट्रिक वैन सुविधा आरंभ करने का निर्णय लिया है। समय तथा मांग के अनुसार प्रदेश में इन वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण सभी के लिए प्रमुख चुनौती बनकर उभरा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह आवश्यक है कि विभिन्न माध्यमों से फैलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहनों की बढ़ती संख्या पर्यावरण प्रदूषण का एक मुख्य कारण है। इलेक्ट्रिक वैन प्रदूषण रोकने में कारगर सिद्ध होंगी। पथ परिवहन निगम को निर्देश दिए कि इन इलेक्ट्रिक वाहनों की समय सारिणी एवं पथ संचालन मांग के अनुरूप हो। प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके धीमान ने कहा कि यह सेवा मुद्रिका रूप में चलाई जाएगी। आरंभ में सोलन शहर में दो इलेक्ट्रिक वाहन लोगों को सुविधा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सोलन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, राज्य भाजपा सचिव रतनपाल, डॉ. राजेश कश्यप, नप अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, महामंत्री नरेंद्र शर्मा और संजीव कश्यप, जिला सचिव तीर्थानंद भारद्वाज, विवेक डोभाल, बीडीसी कंडाघाट के पूर्व अध्यक्ष नंदराम कश्यप, भाजपा मंडल के महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता एचएन कश्यप और वीरेंद्र सूद, राकेश शर्मा, एसडीएम आशुतोष गर्ग, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेंद्र चौहान, उप पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर अन्य अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


इलेक्ट्रिक वैन का यह रहेगा रूट
पहले इलेक्ट्रिक वाहन का रूट बसाल-पुराना बस अड्डा, क्षेत्रीय अस्पताल होते हुए डमरोग और दूसरे वाहन का रूट शामती से घट्टी वाया क्षेत्रीय अस्पताल होते हुए पुराना बस अड्डा रहेगा। इलैक्ट्रिक वाहन में चार किलोमीटर तक 10 रुपये, 7 किलोमीटर तक 15 तथा 10 किलोमीटर तक 20 रुपये किराया निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed