फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से उलझे कारोबारी

शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से उलझे कारोबारी

Tue, 21 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से उलझे कारोबारी
सोलन शहर के मालरोड पर नप से उलझते कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
सोलन। शहर के मालरोड में उस समय हंगामा बरप उठा जब अतिक्रमण हटाने पहुंचे नप के इंस्पेक्टर से स्थानीय कारोबारी उलझ गए। काफी देर तक बहसबाजी के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इस बीच भारी संख्या में लोग हुजूम की शक्ल में मालरोड पर खड़े होकर इस सारे घटनाक्रम की वीडियो बनाते रहे। कब्जा हटाने पहुंचे इंस्पेक्टर से कारोबारी कागज दिखाने की मांग कर रहे थे। इंस्पेक्टर शिकायत के आधार पर कब्जे हटाने की बात कर रहा था। काफी देर तक बहस होने के बाद बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई।
विज्ञापन

मामला शाम करीब पौने पांच बजे उस समय सामने आया जब मालरोड पर कब्जा हटाते हुए दुकानदार संस्कृत कॉलेज के सामने पहुंचे। यहां दुकानों के बाहर सामान और कुर्सियां सजाकर दुकानदार बैठे थे। इससे पूर्व इसके साथ ही सीढ़ियों पर सब्जी और फल बेच रहे एक फड़ी धारक को इंस्पेक्टर ने वहां से भगा दिया। लेकिन जैसे ही यह कार्रवाई पक्की दुकानों तक पहुंची हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

कारोबारी किसी भी सूरत पर सामान हटाने को तैयार नहीं थे। कारोबारियों ने इंस्पेक्टर से सामान उठाने के संबंध में लिखित आदेश दिखाने को कहा। लेकिन इंस्पेक्टर आदेश नहीं दिखा पाया। इस मौके पर पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होंने दुकानदार और इंस्पेेक्टर को रोका तथा एक-दूसरे से दूर ले गए। पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। करीब एक माह पूर्व कोर्ट के आदेशानुसार सोलन माल रोड से अतिक्रमणकारियों को हटाने के आदेश हुए थे। लेकिन अब दोबारा से मालरोड पर अतिक्रमण शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर मंगलवार को नप की तरफ से अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार के खिलाफ होगी कार्रवाई : इंस्पेक्टर
नप के इंसपेक्टर कर्मचंद ने बताया कि मंगलवार को शहर में अतिक्रमण को हटाया है। बताया कि इस बीच अतिक्रमण न हटाने पर पुराने संस्कृति कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने के कार्य में कारोबारियों ने बाधा डाली है। वे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। कहा कि मालरोड पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में कोई दुकानदार सड़क पर सामान रखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


नगर परिषद नोटिस देने के
बाद करे कार्रवाई : अध्यक्ष
सोलन। व्यापारमंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि जिस समय सड़क की पैमाइश हुई थी उस समय निशानदेही की थी। कारोबारियों ने उस निशानदेही के बाहर सामान रखा है। यदि इसके बाद नप उस जगह को भी खाली करवाना चाहती है तो पहले उसे नोटिस भेजने होंगे और उसके बाद कार्रवाई करनी होगी। कहा कि व्यापारमंडल सड़क पर सामान बेचने वालों का विरोध करता है। लेकिन नगर परिषद को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके आगे का कदम बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed