फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   105 youth of Solan will get employment

Solan News: जिले के 105 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Sat, 15 Mar 2025 09:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
सोलन रोजगार कार्यालय में 20 को कैंपस इंटरव्यू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। श्रीराम जनरल इनश्योरेंस कंपनी सोलन में 10 पदों व हिम टेक्नोफोरज लिमिटेड बद्दी में 95 पदों पर भर्ती के लिए 20 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि उक्त पदों के शैक्षणिक योग्यता स्नातक, मशीनिस्ट, र्टनर, दसवीं, ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा 19 से 35 वर्ष के मध्य आयु होनी निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस से प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभाग के पोर्टल पर कैंडिडेट लॉग इन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र व दस्तावेज सहित जि़ला रोजगार कार्यालय सोलन में 20 मार्च की सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed