फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में डेंगू के कहर से बचने को स्वास्थ्य विभाग ने बनाई टीमें

परवाणू में डेंगू के कहर से बचने को स्वास्थ्य विभाग ने बनाई टीमें

Mon, 23 Jul 2018 05:44 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
फॉगिंग-पानी में स्प्रे और डीटीआई छिड़काव से डेंगू पर वार
विज्ञापन

परवाणू में डेंगू से बचाव को चार स्वास्थ्य टीमें गठित, छिड़काव से सुझाव तक का करेंगी प्रबंध
सभी टीमों में 40 सदस्य शामिल, अब तक 484 घरों में किया छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। डेंगू के बढ़ते कहर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चार अतिरिक्त टीमों का गठन किया है। इन टीमों को परवाणू में डेंगू की रोकथाम के लिए नियुक्त किया है। हर टीम में एक व्यक्ति फॉगिंग के लिए, एक स्प्रे, एक पानी में छिड़काव और डीटीआई पाउडर का छिड़काव परवाणू के हर घर और स्लम एरिया में करेंगे। साथ ही लोगों को डेंगू की जानकारी और बचाव के उपाय बताएंगे। यह टीम दोपहर दो बजे से लेकर शाम आठ बजे तक काम करेगी। टीम के कार्य का पर्यवेक्षण डॉ. विनोद कपिल, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अपलाना और डॉ. कविता करेंगे। यह जानकारी डॉ. विनोद कपिल ने दी। डॉ. कपिल ने कहा कि रविवार को सोलन से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोयल ने परवाणू का दौरा किया और बैठक कर सभी टीमों को डेंगू की रोकथाम और दवाइयों के छिड़काव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल चिकित्सा विभाग ने हरियाणा चिकित्सा विभाग को कालका के मरीजों की जानकारी सौंपी है। इससे हरियाणा चिकित्सा विभाग भी हरकत में आ गया है। डॉ. विनोद ने बताया कि 40 सदस्यों की टीम परवाणू के विभिन्न हिस्सों और स्लम एरिया में कुल 484 घरों में फॉगिंग, घरों के अंदर दवाइयों और डीटीआई पाउडर का छिड़काव कर चुकी है। साथ ही ओडोमॉस क्रीम भी दी गई है। उन्होंने बताया कि डेंगू रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed