{"_id":"5b0aec0a4f1c1bf96e8b4fd2","slug":"101527442442-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन के दो बड़े शहर अब होंगे मल निकासी से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन के दो बड़े शहर अब होंगे मल निकासी से मुक्त
Updated Sun, 27 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)।
बीबीएन के प्रमुख दो बड़े शहर बद्दी और नालागढ़ को शीघ्र ही सीवरेज सुविधा मिलेगी। दोनों शहरों में अब ट्रीटमेंट प्लांट बनने शेष रह गए हैं। बद्दी का ट्रीटमेंट प्लांट नगर परिषद बद्दी बनाएगी जबकि नालागढ़ के ट्रीटमेंट प्लांट के लिए आईपीएच विभाग ने राजस्व महकमे से डिमार्केशन मांगी है। नालागढ़ में ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध हुआ था और मामला अदालत तक भी पहुंचा। अदालत ने इसे पहले वाली जगह पर ही बनाने के निर्देश दिए हैं और अब जगह की डिमार्केशन की जानी शेष है। नालागढ़ में सीवरेज योजना 20.99 करोड़, जबकि बद्दी में 33.34 करोड़ रुपये की धनराशि से निर्मित हुई है। दोनों शहरों के लिए यह सीवरेज साल 2045 की जनसंख्या के लिहाज से बनाई जाएगी, ताकि दोनों शहरों की सुंदरता बनी रहे। निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा ही आगामी पांच सालों तक सीवरेज की देखरेख का कार्य भी किया जाएगा। नालागढ़ की सीवरेज योजना का पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने 16 अक्तूबर, 2011 को शिलान्यास किया, जबकि बद्दी की सीवरेज योजना का 17 जुलाई, 2014 को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नींव पत्थर रखा था। नालागढ़ शहर में संभावित 36239 व बद्दी में 57422 लोगों की जनसंख्या की तर्ज पर यह सीवरेज आगामी 32 वर्षों के लिए बनाई गई है।
....
सरसा नदी किनारे बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट : विजय
एक्सईएन आईपीएच नालागढ़ मंडल विजय ढटवालिया ने कहा कि नालागढ़ की सीवरेज के लिए ट्रीटमेंट प्लांट सरसा नदी किनारे ही बनेगा। इसके लिए राजस्व विभाग से डिमार्केशन ली जा रही है, जबकि बद्दी सीवरेज के लिए ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण नगर परिषद बद्दी द्वारा किया जाएगा।