फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   10 vehicles to enter Sanvara toll plaza at a time today onwards

सनवारा में टोल का फेस-2 तैयार, एक समय पर निकलेंगे 10 वाहन

Wed, 08 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
10 vehicles to enter Sanvara toll plaza at a time today onwards
10 vehicles to enter Sanvara toll plaza at a time today onwards
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सनवारा टोल प्लाजा का फेस-2 बनकर तैयार हो गया है। अगले कुछ दिनों में दोनों भागों में सुचारु रूप से कार्य चलेगा और टोल की वसूली होगी। इस भाग के शुरू होने के बाद वाहन चालकों को जाम से छुटकारा भी मिलेगा। बुधवार को फोरलेन निर्माता कंपनी ने टोल के दूसरे भाग को ट्रायल के लिए खोला है। हालांकि, टोल वसूली अभी एक भाग के नीचे बने बूथ पर ही चली हुई है।
विज्ञापन

परवाणू-सोलन फोरलेन का 90 फीसदी कार्य पूर होने के बाद 20 अप्रैल से टोल की वसूली की जा रही है। यहां पर जगह की कमी के चलते आने-जाने वाले वाहनों के लिए दो अलग भागों का निर्माण किया गया है और चार लेन आने और चार ही लेन जाने के लिए चली हुई हैं। अब दूसरे भाग का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। इसके बाद पांच लेन आने-पांच लेन जाने के लिए हो जाएंगी। पहले भाग और दूसरे भाग में काफी चीजेें बदल भी गई हैं।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माता कंपनी के टोल इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने बताया के टोल प्लाजा के दूसरे भाग का कार्य लगभग पूरा हो गया है। आईटी सर्वर लगना बाकी है लेकिन तब तक इस भाग को ट्रायल के लिए खोल दिया है। सनवारा टोल सुचारु चलने के बाद जाम की स्थिति काफी हद तक कम हो जाएगी। टोल प्लाजा के दूसरे भाग को नया रूप दिया है। नए रूप में बने टोल प्लाजा में कलेक्शन बूथ पर कर्मचार सीधा ग्राउंड फ्लोर पर एंट्री करेंगे। पहले भाग में टोल बूथ में एंट्री कार्यालय के दूसरे फ्लोर से बनी सीढ़ियों से होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed