{"_id":"57d168bd4f1c1bbc0a3177cd","slug":"1-37-lac-looted-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन के मालरोड से किसान के 1.37 लाख उड़ा ले गए शातिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के मालरोड से किसान के 1.37 लाख उड़ा ले गए शातिर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालरोड सोलन में दिनदहाड़े शातिर युवकों ने बिस्किट के पानी का घोल एक किसान की शर्ट पर फेंककर 1.37 लाख लूट लिए। बिस्किट के घोल से खराब शर्ट को किसान चिल्ड्रन पार्क में जैसे ही धोने लगा पीछा कर रहे शातिर उसका हैंडबैग लेकर भाग गए। प्रभावित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। उधर शहर में अजीबोगरीब लूट की वारदात आग की तरह फैलने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सिरमौर के राजगढ़ का किसान इंद्र सिंह स्टेेट बैंक की शाखा से करीब 1 लाख 37 हजार का कैश निकालकर निकला। गोभी की पेमेंट लेकर वह आया था। शिकायतकर्ता को शक है कि बैंक से बाहर निकलते ही कुछ युवक उसका पीछा करने लगे। जैसे ही वह डीसी चौक से आगे चिल्ड्रन पार्क के करीब पहुंचा तो किसी ने बिस्किट पानी में घोलकर उसकी शर्ट पर फेंक दिया। इससे शर्ट काफी गंदी हो गई थी।
विज्ञापन
लिहाजा चिल्ड्रन पार्क में वह शर्ट साफ करने के लिए पहुंचा। उसने कैश वाला बैग किनारे रखा और शर्ट खोलकर उसे साफ करने लगा। इसी बीच शातिरों ने उसका हैंडबैग उठाया और वह भाग गए। इसकी शिकायत उसने पुलिस थाना सोलन में की है। एएसपी मनमोहन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के बाद चोरी का मुकद्दमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
नालागढ़ में भी सक्रिय था ऐसा गिरोह
कुछ अरसा पहले ऐसा गिरोह नालागढ़ में भी सक्रिय रहा है। इस गिरोह के निशाने पर अधिकतर पेंशनर हुआ करते थे। ऐसे ही एक मामले में शातिरों ने शर्ट पर इंक फेंककर लाखों की रकम चोरी कर ली थी। उधर सोलन शहर में अब इस तरह के मामले होने लगे हैं। ऐसे में लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटा विभाग
पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसमें सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस के मुताबिक बैंक से लेकर चिल्ड्रन पार्क तक सीसीटीवी के दायरे में आने वाले क्षेत्रों की फुटेज की जांच कर रहा है।