फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News Action by Food Safety Department five kg sweets thrown in Badlag

Solan News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बढ़लग में पांच किलो मिठाई फिंकवाईं, सफाई न होने पर दो के चालान

Mon, 28 Oct 2024 08:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 08:27 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच किलो चमचम मिठाई में कलर अधिक होने पर उसे मौके पर ही फिंकवा दिया है। वहीं, सफाई न होने पर दो के चालान भी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Solan News Action by Food Safety Department five kg sweets thrown in Badlag
धर्मपुर में मिठाई दुकान में सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मिठाई खराब निकलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। बढ़लग में भी पांच किलो चमचम मिठाई में कलर अधिक होने पर उसे मौके पर ही फिंकवा दिया है। वहीं, दिग्गल में मिठाई दुकानों में सफाई न होने पर दो के चालान भी किए हैं। इसी के साथ बीबीएन, धर्मपुर, दिग्गल और बढ़लग में 17 के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट और चंडीगढ़ लैब में भेजे हैं। जहां से जल्द विभाग के पास रिपोर्ट आएगी। इसके बाद विभाग कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


25 दुकानों का निरीक्षण कर भरे सैंपल
सोमवार को धर्मपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षा कपिल ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुलाब जामुन, पेठा, मिल्क केक, घी, वनस्पति गगन, रोस्टेड बादाम और सरसो तेल के सैंपल भरे हैं। जबकि बीबीएन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा ने 25 दुकानों का निरीक्षण कर दस मिठाई के सैंपल भरे हैं। इसमें कलाकंद, मिल्क केक, काजू कतली, बेसन लड्डू, बेसन बर्फी, मोती चूर लड्डू और दो रसगुल्ला के सैंपल हैं।
विज्ञापन


26 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकि
गौर रहे कि जिलेभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से त्योहारों से पहले कमर कसी हुई है। बाजार में बिकने वाली मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव न डाले इसके लिए लगातार सैंपल भरे जा रहे हैं। वहीं, जांच के बाद इनकी विभाग के पास रिपोर्ट भी आ रही है। अब बीते दिनों विभाग ने 26 सैंपल भरे थे। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

'चमचम में कलर की मात्रा अधिक होने पर फिंकवाया'
जिलेभर में लगातार सैंपल भरे जा रहे हैं। सोमवार को जिले से 17 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसी के साथ विभाग की टीम ने दुकानों में सफाई व्यवस्था भी जांची है। दिग्गल में चमचम में कलर की मात्रा अधिक होने पर फिंकवाया भी है- अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed