फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan first time AC has been operated in panoramic Vistadome coach by adding a generator

Himachal News: विश्व धरोहर रेल लाइन में पहली बार जनरेटर जोड़कर पैनोरमिक विस्ताडोम में चलाया एसी

Sat, 27 Dec 2025 11:29 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, सोलन।
आदित्य सोफत, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 11:29 AM IST
सार

हिमाचल में पहली बार जनरेटर से पैनोरमिक विस्ताडोम कोच में एसी व बिजली की सप्लाई देने में सफलता मिली है। इससे इंजन के हांफ जाने का खतरा भी दूर हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Solan first time AC has been operated in panoramic Vistadome coach by adding a generator
धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी पेनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर पहली बार जनरेटर से पैनोरमिक विस्ताडोम कोच में एसी व बिजली की सप्लाई देने में सफलता मिल गई है। इससे पहले इंजन से ही कोच में बिजली की सप्लाई दी जाती थी, लेकिन अत्याधुनिक कोच को जनरेटर से जोड़ा गया है। ट्रेन में लगेज और जनरेटर बोगी अलग से दी है। हेरिटेज रेल लाइन की पहली ऐसी ट्रेन है होगी जिसमें जनरेटर की भी व्यवस्था होगी। इससे इंजन के हांफ जाने का खतरा भी दूर हो जाएगा। अभी तक किसी भी ट्रेन में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। वहीं, लगेज बोगी भी काफी समय पहले बंद हो चुकी है।

विज्ञापन


वहीं, पैनोरमिक विस्ताडोम कोच में अतिरिक्त 1.16 टन अतिरिक्त लोड़ डालकर 22 की स्पीड में कालका से धर्मपुर तक ट्रेन को चलाया है। 28 दिसंबर को फाइनल ट्रायल भी किया जाएगा। इस ट्रायल में भार के साथ स्पीड और एसी की व्यवस्थाएं भी जांची जाएगी। बुधवार को खाली बोगियों में 28 की स्पीड में पहली बार 48 डिग्री के कर्व पर पैनोरमिक विस्ताडोम को दौड़ाकर सफलता मिल गई है।

विज्ञापन

विस्ताडोम कोच की चार बोगियों को जोड़कर सुबह 10:14 बजे ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से ट्रेन को रवाना हुई। कोटी में करीब तीन मिनट तक ट्रेन को रोका गया। इसके बाद करीब दोपहर 11:55 बजे पैनोरमिक विस्ताडोम कोच सोलन रेलवे स्टेशन पहुंची।

गौर रहे कि विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्ताडोम कोच चलाने की तैयारी की जा रही है। कोच को ओर आधुनिक तरीके से डिजाइन किया है। कोच के हर तरह के ट्रायल फिर से एक बार शुरू किए हैं। लाल रंग से युक्त पैनोरमिक विस्ताडोम कोट टॉय ट्रेन की खूबसूरती को चार चांद लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कोच को पहली बार रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने तैयार किया है।

आरडीएसओ टीम भी मौके पर रही मौजूद
ट्रेन के ट्रायल के दौरान अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन की टीम भी है। ये टीम बोगियों की जांच कर रही है। बोगियों को लोगों की सुविधा के लिए दिए जाने से पहले सभी प्रकार की बारीकियों को देखा जा रहा है। आरडीएसओ की टीम ट्रायल के बाद इसे रेल मंत्रालय को भेजेगी।

पैनारमिक विस्ताडोम कोच का ट्रायल किया जा रहा है। यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए कोच में व्यवस्थाएं जांची जा रही है। 28 दिसंबर को फाइनल ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी। लोगों को सुविधाजनक कोच दिए जाने के मकसद से हर जांच बारीकी से जांच टीम कर रही है।- विनोद भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed