{"_id":"68ceb2a6486fb841ad0d7e53","slug":"youth-pradarshan-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-160168-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में खेल मैदान का प्रयोग करने से रोकने पर भड़के युवा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में खेल मैदान का प्रयोग करने से रोकने पर भड़के युवा, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मेले के बाद बदहाल हुआ नाहन का चौगान मैदान। संवाद
युवाओं ने रैली निकालकर जिला प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
बोले-खेल मैदान में उन्हें भर्ती की तैयारियां करने से रोका जा रहा
चौगान मैदान में हो रहे कार्यक्रम, तो चंबा मैदान में भी नहीं करने दी जा रही तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन में खेल मैदान का प्रयोग करने से रोकने पर शनिवार को युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। युवाओं ने इस दौरान शहर में विरोध रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। काफी देर तक युवा उपायुक्त परिसर में डटे रहे और इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
मौके पर युवाओं रजनीश, विशाल, राकेश, सन्नी आदि ने बताया कि नाहन में लंबे समय से सेना की अग्निवीर और अन्य भर्तियों की तैयारियां करने वाले युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर पहले भी युवा उपायुक्त सिरमौर से मिले थे। इस दौरान उपायुक्त से अनुमति भी लेकर गए थे, बावजूद इसके युवाओं को चंबा मैदान में तैयारियां करने से रोका जा रहा है।
युवाओं ने कहा कि यहां कोच की ओर से अपने खिलाड़ियों को यहां प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में अन्य युवाओं को यहां तैयारियां करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैदान में अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएं। ऐसे में युवा काफी परेशान हैं। उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
वहीं, प्रदर्शन के बाद युवा उपायुक्त सिरमौर से मिले। उपायुक्त ने युवाओं को उचित आश्वासन के बाद शांत किया।
.........बाक्स.........
चौगान मैदान में भी आयोजित होते रहते हैं कार्यक्रम
युवाओं ने कहा कि शहर में दो खेल मैदान चंबा और चौगान हैं। चौगान मैदान में अकसर कार्यक्रमों व मेलों सहित क्रिकेट या अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। ऐसे में चौगान मैदान व्यस्त रहता है। लगातार कार्यक्रमों के चलते मैदान की हालत की लगातार खराब हो रही है। मैदान से घास गायब होती जा रही है और यहां दलदल बनी है। खिलाड़ियों को गिरकर चोट लगने का भय बना रहता है। हालांकि बरसात में दो महीने मैदान को बंद भी रखा जाता है, लेकिन यहां बंद का भी कोई खास असर दिखाई नहीं देता। मैदान आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां आयोजकों की ओर से दलदल को कम करने के लिए बजरी आदि भी डाल दी जाती है। ऐसे में हालत और अधिक बिगड़ रही है।
.........बाक्स........
चंबा मैदान में चोरी की घटनाएं आ रहीं सामने
उधर, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि चंबा मैदान में पिछले कुछ समय में 3-4 बार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा यहां कुछ शरारती तत्वों की ओर से सार्वजनिक संपत्ति को भी तोड़फोड़ के बाद नुकसान पहुंचाया जा चुका है। कुछ युवा तय समय से पहले आकर कोच आदि से भी बहस करते हैं। ऐसे में समस्या आ रही है। जो युवा भर्ती की तैयारियां कर रहे हैं, उन्हें पंजीकरण के बाद यहां अनुमति प्रदान की जाएगी। मैदान में खेलों के लिए कोच द्वारा खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया जाता है।
-मैदान के मामले में युवा मिले हैं। मामले में तय समय सीमा सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक के बीच चंबा मैदान के प्रयोग को लेकर कहा गया है। इसके अलावा मैदान में अनुशासन बनाए रखने को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।
-प्रियंका वर्मा, उपायुक्त सिरमौर