फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   youth congress railly in rajgargh

पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दामों पर भड़की पच्छाद युवा कांग्रेस

Sat, 20 Feb 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
youth congress railly in rajgargh
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के राजगढ़ में पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ाने के विरोध में रैली निकाल? - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलिंडरों की बढ़ते दामों को लेकर पच्छाद युवा कांग्रेस ने राजगढ़ में एक रोष रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनीष भगनाल की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया। इसके बाद एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया, जिसमें पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर नियंत्रण लगाने की मांग की गई। इस रोष प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला सिरमौर अध्यक्ष देवेंद्र जल्टा और जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता कहते हैं कि मोदी है तो सब मुमकिन है जो तेल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों पर लागू हो रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता तरह त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, उसके चलते यह सरकार अधिक समय तक नहीं चल पाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जल्टा ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल, गैस और डीजल के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इसके विरोध में युवा कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है और यदि सरकार ने बढ़ते दामों में कमी नहीं की तो युवा कांग्रेस केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर पच्छाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल ने कहा कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 पार कर चुके हैं और यदि समय रहते इनकी कीमतों को कम करने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई तो युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। इस मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed