फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yog help you for good health

Sirmour News: योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल कर कोरोना से बचें

Sat, 07 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
yog help you for good health
जिला आयुष ​अ​धिकारी इंदु शर्मा।
योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल कर कोरोना से बचें
विज्ञापन

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है योग और संतुलित आहार

कोरोना से घबराएं नहीं, एडवाइजरी का पालन करते हुए सावधानी बरतें

चंद्र ठाकुर

नाहन (सिरमौर)। अपनी दिनचर्या में नियमित योग और प्राणायाम को शामिल करके हम कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बच सकते हैं। योग, नियमित सैर-सपाटा और आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थों का सेवन मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे कोरोना समेत अन्य घातक बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

हाल ही में सिरमौर जिले में कोरोना का मामला आने के बाद सिरमौर जिले का आयुष विभाग भी अलर्ट है और लोगों को जागरूक कर रहा है। कोरोना से घबराएं नहीं, एडवाइजरी का पालन करते हुए सावधानी बरतें। प्राणायाम करने से हमारे फेफड़े मजबूत होते हैं। जरूरी है कि थोड़ा वक्त निकालकर 15 मिनट तक प्राणायाम करें।
विज्ञापन


शाम के समय खुली जगह और ताजी हवा में कम से कम 40 मिनट तक सैर करें। इसके अलावा नाक समेत शरीर के नवद्वार पर सरसों या अणु तेल लगाएं। इसके प्रयोग से किसी भी प्रकार के संक्रमण से बच सकते हैं। इसे दिन में दो से तीन बार लगाएं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष क्वाथ (काढ़ा) का सेवन करें। आयुष अस्पतालों में यह उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष क्वाथ को लोग घर में भी बना सकते हैं। मुलेठी, बनक्शा, तुलसी के पत्ते, दालचीनी, इलायची और गुड़ मिलाकर इसका काढ़ा तैयार करें। इसे दिन में दो बार लें। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही यह फेफड़ों में जमा कफ भी निकालता है। बच्चों को दूध में तुलसी पत्र या सौंप डालकर पिलाएं। कच्ची हल्दी मिलाकर दूध पिलाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ेगी।


.........बाक्स..

आहार अपने आप में औषध

आहार अपने आप में एक औषध है। अपनी दिनचर्या में सामान्य खाद्य पदार्थ शामिल करें। फास्ट फूड, चीनी, नमक और मैदा से बनाई खाद्य वस्तुओं का सेवन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। प्राणायाम, योग, सैर और आयुष क्वाथ मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। कोरोना व अन्य गंभीर बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। इसलिए अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को जरूर शामिल करें।

.....डॉ. इंदू शर्मा, जिला आयुष अधिकारी सिरमौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed