फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yamuna jalshakti increase due to rain

Sirmour News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
yamuna jalshakti increase due to rain
एसडीएम द्विज गोयल की लोगों से अपील, नदी किनारे न जाएं
विज्ञापन

विभिन्न बांधों और बैराजों से यमुना नदी में छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लगातार हो रही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से छोड़े जा रहे अतिरिक्त पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने की अपील की है।

एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि विभिन्न बांधों और बैराजों से यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते नदी का बहाव लगातार तेज हो रहा है और जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में नदी के आसपास जाना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे यमुना नदी और उसके तटीय क्षेत्रों में जाने से बचें। विशेष रूप से मछली पकड़ने, नहाने, सेल्फी लेने या अन्य किसी भी गतिविधि के लिए नदी के किनारे न जाएं। अभिभावक भी अपने बच्चों को नदी के आसपास जाने से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि नदी के जलस्तर में और वृद्धि होती है तो प्रशासन की ओर से समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं जारी की जाएंगी।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed