फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Women, vote to strengthen democracy

Sirmour News: लोकतंत्र सशक्त करने को नारी तू मतदान कर

Thu, 04 Apr 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Women, vote to strengthen democracy
नैनीधार पंचायत में मतदान को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई(सिरमौर)। कितनी शक्ति है तुझमें, नारी तू पहचान कर, लोकतंत्र सशक्त करने को, नारी तू मतदान कर.., इस संदेश के साथ शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत नैनीधार में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम शिलाई सुरेंद्र मोहन, स्वीप नोडल अधिकारी मनीशा, रीबा व यशपाल शर्मा ने इसमें महिला और युवा मतदाताओं को चुनावों में मतदान करने की अपील की। स्वीप कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आपका वोट आपकी आवाज है, वोट देना आपकी जिम्मेवारी और अधिकार है। सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक होना होगा ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो सके। इस मौके पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीधार में भी मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed