{"_id":"6a709ebfbcfc790a910cbdb9","slug":"women-collected-trash-from-the-nature-park-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185149-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिलाओं ने नाहन के नेचर पार्क से उठाया कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिलाओं ने नाहन के नेचर पार्क से उठाया कचरा
विज्ञापन
नाहन के नेचर पार्क से प्लास्टिक कचरा उठाते रोटरी संगिनी नाहन से जुड़े सदस्य। स्रोत क्लब
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने नाहन नेचर पार्क में नो टू प्लास्टिक स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि असिस्टेंट गवर्नर, जोन-5 भविष्य गौतम विशेष अतिथि रहे।
रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष मोनिका जैन ने बताया कि क्लब ने नेचर पार्क स्थित चिल्ड्रन पार्क को गोद लिया है। उन्होंने पार्क में बैठने के स्थानों पर डस्टबिन लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी पार्क की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने पार्क में यहां-वहां बिखरे प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उचित स्थान पर पहुंचाया। इस मौके पर अध्यक्ष मोनिका जैन, पूर्व अध्यक्ष सोना चंदेल, दीपा बंसल, नीलम शर्मा, मनीष जैन, धर्मेंद्र जैन समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।