{"_id":"66cb3da1a0e9ec12c90c12f4","slug":"woman-stolen-bag-from-shop-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-130997-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में दुकान से बैग चोरी करती महिला सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में दुकान से बैग चोरी करती महिला सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
नाहन में दुकान से बैग चोरी करती महिला सीसीटीवी में कैद
दिन-दिहाड़े शहर के बड़ा चौक की दुकान पर की गई चोरी का वीडियो आया सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के बड़ा चौक स्थित फैशन प्लेनेट दुकान से एक महिला की ओर से दुकान के बाहर टंगा बैग बड़ी सफाई से चोरी किया और चलती बनी। अज्ञात महिला ने दिनदिहाड़े इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बैग चोरी कर ले जाती महिला सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकानदार ने पुलिस को शिकायत कर दी है।
फैशन प्लेनेट के मालिक निखिल बंसल ने बताया कि दोपहर 2 बजकर 26 मिनट पर इस चोरी को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर बैग टंगा था, मेरी नजर दोपहर 3:30 पर जब वहां पड़ी तो बैग नहीं था। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी जांचा। सीसीटीवी में एक महिला दोपहर 2:09 बजे दुकान के बाहर आई और बैग को हाथों से छूकर देखा और यहां-वहां देखने के बाद चली गई। इसके बाद दोपहर 2:26 बजे वह फिर से दुकान के बाहर आई। इस दफा उसके साथ दो महिलाएं और भी थीं। महिला ने यहां-वहां देखने के बाद आराम से बैग उतारा और उसको लेकर चलती बनी।
निखिल बंसल ने बताया कि देर शाम को पुलिस को चोरी की घटना की शिकायत कर दी है। बैग का मूल्य करीब 1300 रुपये था। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- संवाद