{"_id":"617ee2222a77950e37265b45","slug":"woman-learn-how-to-make-bambo-things-in-sainwalal-nahan-news-sml3889924134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनवाला में बांस के उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनवाला में बांस के उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
विज्ञापन
सिरमौर के सैनवाला में आयोजित कार्यशाला के समापन अवसर पर वन अधिकारी, प्रशिक्षु एवं अन्य।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। वन विभाग नाहन की ओर से सैनवाला में वन समृद्धि-जन समृद्धि कार्यक्रम के तहत बांस के उत्पाद बनाने की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। एक महीने चली इस कार्यशाला में महिलाओं को बांस के विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
वन विभाग की ओर से प्रशिक्षक राकेश, संजय और मुकेश ने महिलाओं को बांस के ट्री गार्ड, डस्टबीन, चपाती बाक्स, टेबल लैंप, फूलदान, पेन बाक्स, कुर्सी, स्टेशनरी बाक्स आदि बनाने पर जागरूक किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना रहा। समापन अवसर पर डीएफओ सौरभ जाखड़ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षु महिलाओं को स्वरोजगार को कैसे बढ़ाए इस विषय पर जागरूक किया।
पंचायत प्रधान संदीपक तोमर ने इस कार्यशाला को आयोजित करने के लिए वन अरण्यपाल सरिता का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाएं कम से कम छह तक पंचायत में आयोजित करने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत प्रधान संदीपक तोमर, डीएफओ सौरभ जाखड़, बीओ बलदेव कटोच, प्रशिक्षक राकेश, संजय और मुकेश सहित वन रक्षक अंजू चौहान, रजनी, बाला, लता देवी, पिंकी, रोशनी, हिमानी, पूनम, महिला, सीमा, पुष्पा, प्रोमिला, संतोष, रेणु बाला, भागवंती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-