फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman died in mysterious circumstances in rampurghaat

Sirmour News: रामपुरघाट में प्रवासी महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों को हत्या की आशंका

Wed, 15 Nov 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
woman died in mysterious circumstances in rampurghaat
रामपुरघाट में प्रवासी महिला की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

मायके वालों को हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रामपुरघाट में एक प्रवासी महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। महिला के पति ने आत्महत्या का मामला बताया है। उधर, मायके वालों ने हत्या की आशंका जताकर निष्पक्ष जांच की मांग रखी है। मृतक महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार रामपुरघाट में रहने वाले प्रवासी परिवार की महिला सरोजिनी (25) पत्नी महावीर निवासी जिला हरदोई ग्राम तिर्या उत्तरप्रदेश की संदिग्ध मौत हो गई है। महिला की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। दो छोटे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। मृतक महिला के पति ने अपने ससुराल में फोन कर अपनी पत्नी की ओर से आत्महत्या करने की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि महिला को बेसुध अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था। अस्पताल में महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मृतका के पिता रामकरण ने पुलिस को शिकायत देकर मारपीट व हत्या की आशंका जताई है।

डीएसपी पांंवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed