{"_id":"6a50f2dfc07027035808183f","slug":"woman-died-in-kamlaad-panchyat-nahan-news-c-177-1-nhn1001-183089-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 23 दिन की मासूम के सिर से उठा मां का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 23 दिन की मासूम के सिर से उठा मां का साया
विज्ञापन
बालकनी में गिरने से विवाहिता की मौत,
कमलाड पंचायत के कसेलग मासगा गांव में हादसा
नवजात बच्ची को छोड़ गई मां, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र की कमलाड पंचायत के कसेलग मासगा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। महज 23 दिन की नवजात बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया, जब उसकी मां की बालकनी में गिरने से मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार कसेलग मासगा निवासी परीक्षा देवी (26) शुक्रवार दोपहर अपने घर की बालकनी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परीक्षा देवी ने करीब 23 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। नवजात बच्ची अभी मां की गोद और देखभाल पर निर्भर थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ओर जहां घर में नवजात के आने की खुशियां थीं, वहीं अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस कार्रवाई और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।-- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलाड पंचायत के कसेलग मासगा गांव में हादसा
नवजात बच्ची को छोड़ गई मां, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र की कमलाड पंचायत के कसेलग मासगा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। महज 23 दिन की नवजात बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया, जब उसकी मां की बालकनी में गिरने से मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार कसेलग मासगा निवासी परीक्षा देवी (26) शुक्रवार दोपहर अपने घर की बालकनी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परीक्षा देवी ने करीब 23 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। नवजात बच्ची अभी मां की गोद और देखभाल पर निर्भर थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ओर जहां घर में नवजात के आने की खुशियां थीं, वहीं अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस कार्रवाई और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन