फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Will do uniform development of Pachhad assembly constituency: Vinay Kumar

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का करेंगे एक समान विकास : विनय कुमार

Thu, 08 Feb 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 08 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Will do uniform development of Pachhad assembly constituency: Vinay Kumar
राजगढ़ में लोगों को संबोधित करते विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार। संवाद
राजगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद विनय कुमार पहली बार पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ पहुंचे तो कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का भी एक समान विकास किया जाएगा और राजगढ़ क्षेत्र को भी विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भी प्रदेश सरकार का एक हिस्सा है। भविष्य में जो भी इस क्षेत्र के विकास से संबंधित या अन्य निजी व सामूहिक कार्य होगा, उसका समाधान करने का अवश्य प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणधीर पवार, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, शहरी अध्यक्ष विक्रम जेलदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, नगर पंचायत अध्यक्षा ज्योति साहनी, एसडीएम राजकुमार ठाकुर, पुलिस उपा अधीक्षक वीसी नेगी सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed