फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wheat crops sale in himachal

Sirmour News: प्रदेश के 559 किसानों से अब तक हुई 29,005 क्विंटल गेहूं फसल की खरीद

Sun, 11 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
wheat crops sale in himachal
प्रदेश के 559 किसानों से अब तक हुई 29,005 क्विंटल गेहूं फसल की खरीद
विज्ञापन

गेहूं खरीद में जिला कांगड़ा सबसे अग्रणी और जिला सोलन सबसे पीछे
रियाला केंद्र में 190 किसानों से सर्वाधिक 13,751 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के गेहूं खरीद में जिला कांगड़ा सबसे आगे चल रहा है। जबकि जिला सिरमौर फसल की खरीद में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश के 559 किसानों से 29,005 क्विंटल गेहूं फसल की खरीद हो चुकी है। 530 किसानों को 6.83 करोड़ राशि वितरित हो चुकी है। इसमें कांगड़ा के अकेले रियाला केंद्र में ही 190 किसानों से सर्वाधिक 13,751 क्विंटल गेहूं खरीद तथा पांवटा साहिब केंद्र में 160 किसानों से 6,260 क्विंटल गेहूं फसल की खरीद हुई है। इस बार जिला सोलन में सबसे कम फसल की खरीद हुई है।
बता दें कि प्रदेश राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से कुल दस गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के साथ कृषि विभाग व विपणन बोर्ड से सहयोग से खरीद प्रक्रिया आठ अप्रैल से प्रदेशभर में शुरू की गई है। इस बार 2,425 रुपये यानी 1500 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं फसल दाम बढ़ोतरी के साथ खरीद हो रही है। अब तक प्रदेश में करीब 1,339 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। इसमें से 1,094 किसानों के टोकन जनरेट हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 559 किसानों से कुल 29,005 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। इसमेें कांगड़ा के रियाली केंद्र में सबसे अधिक 190 किसानों से सर्वाधिक 13,751 क्विंटल गेहूं, मिलवान इंदोरा केंद्र में 51 किसानों से 3,024 क्विंटल और फतेहपुर अनाज मंडी केंद्र में 7 किसानों से 476 क्विंटल गेहूं की फसल बिक्री को पहुंची है।
विज्ञापन

जिला सिरमौर प्रदेश में दूसरे स्थान पर चल रहा है। 259 किसानों से कुल 9,185 क्विंटल फसल खरीद हो चुकी है। इसमें से 2 करोड़ से अधिक राशि किसानों के खाते में जमा हो चुकी है। पांवटा केंद्र में 160 किसानों से 6,260 क्विंटल तथा धौलाकुआं केंद्र में 99 किसानों से 2,925 क्विंटल गेहूं फसल बिक्री को पहुंची है। वहीं ऊना के एपीएमसी रामपुर केंद्र में 21 किसानों से 1,234 क्विंटल तथा मार्किट यार्ड तकराला में 6 किसानों से 296 क्विंटल गेहूं फसल खरीद हुई है। सोलन जिले में सबसे कम खरीद हो सकी है। बद्दी इंडस्ट्री शैड मल्लपुर में 3 किसानों से मात्र 85 क्विंटल तथा नालागड़ केंद्र में 22 किसानों से 952 क्विंटल फसल खरीद हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष सीता राम शर्मा व सचिव रश्मि भटनागर ने पुष्टि की है। सिरमौर के दो खरीद केंद्रों में 259 किसानों से अब तक कुल 9,185 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। जिले के किसानों को अब तक 2.10 करोड़ राशि प्राप्त हो चुकी है।

संंवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed