फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Weather will be bad in Sirmaur till 19th, rain and storm alert

Sirmour News: सिरमौर में 19 तक खराब रहेगा मौसम, बारिश और आंधी का अलर्ट

Thu, 16 Mar 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Weather will be bad in Sirmaur till 19th, rain and storm alert
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 19 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। इस बीच जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश के साथ भारी आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, बिजली गरजने के भी आसार हैं। दरअसल, कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं ने किसानों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार जिले में अगले तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अधिकांश स्थानों पर हल्के से भारी बादल (1-8 आक्टा) छाए रहेंगे। इन दिनों जिले में 31 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ-साथ कुछ हिस्सों में भारी आंधी और बिजली चमकने के भी आसार हैं।
विज्ञापन

हवा की गति 9.1-12 किलोमीटर प्रति घंटा, वातावरण में सापेक्षिक आद्रता 18-52 के बीच रहने और अधिकतम तापमान 23-27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डा. पंकज मित्तल ने बताया कि किसानों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेतों में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग करें। इसके साथ-साथ फसलों की निराई और गुड़ाई भी करते रहें। जिले में वर्षा की संभावना के चलते खेतों की सिंचाई, कवकनाशी अथवा उर्वरक का प्रयोग नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं को पीला रतुआ रोग से बचाने के लिए किसान एक मिलीलीटर पानी की दर से टिल्ट का इस्तेमाल करें। अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed