फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   we want pension from this govt. said nps employees uniion sirmaur

हमें पेंशन चाहिए और इसी सरकार से चाहिए, यही मुख्यमंत्री देंगे : सुरेंद्र पुंडीर

Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
we want pension from this govt. said  nps employees uniion sirmaur
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हमने लाठियां सही, हमने पानी की बौछारें सही, पुलिस का घसीटना सहा, हमारे कपड़े फटे, हमें चोटें आईं। अफसोस यह है कि उसके बाद भी हम पर एफआईआर दर्ज की गई। यह बात नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिमला प्रशासन ने कर्मचारियों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। यदि प्रशासन किसी भी वीडियो में अपने एक भी आरोप की पुष्टि करता है तो वह नौकरी छोड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने जोर देकर कहाकि पुरानी पेंशन योजना की बहाली किसी भी तरह से सरकारी खजाने पर बोझ नहीं है। उन्होंने आरटीआई से जुटाए कई तथ्य भी पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि उनका संगठन किसी भी तरह से राजनीतिक मंशा से नहीं जुड़ा है। उनका एक ही मकसद और मांग है कि पुरानी पेंशन योजना बहाल हो ताकि कर्मचारी बुढ़ापे में दर-दर की ठोकरें खाने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए हजारों की संख्या में एनपीएस कर्मचारी पहुंचे। इसका मतलब यह नहीं कि हम सरकार आतंकित करना चाहते थे, सरकार को कोई आतंकित कर भी नहीं सकता। हमारा संख्या बल दिखाने का मतलब बस यह था कि हम सरकार को दिखाना चाहते थे कि कितने लोग नई पेंशन योजना से परेशान हैं।

सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी बात को अन्यथा न लें, हम कल भी सरकार के कर्मचारी थे, आज भी हैं और भविष्य में भी सरकार के ही कर्मचारी रहेंगे। हमें बस पुरानी पेंशन चाहिए और वह भी प्रदेश सरकार से ही चाहिए। इसके लिए हम किसी भी तरह का वित्तीय बोझ न तो सरकार पर डालना चाहते हैं और न ही प्रदेश के नागरिकों पर। इसके लिए हम किसी भी तरह की वार्ता करके सरकार को संतुष्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed