फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in nahan, due to pipe leakage

खैरी पेयजल योजना का पाइप फटा, नाहन में आपूर्ति ठप

Wed, 23 Mar 2016 10:54 PM IST
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
water problem in nahan, due to pipe leakage
पानी का संकट

समूचे नाहन शहर के लिए प्रतिदिन 24 लाख लीटर पानी लिफ्ट करने वाली खैरी पेयजल योजना का मुख्य पाइप मंगलवार रात को फटने से 18 घंटे नाहन शहर के लिए पेयजल आपूर्ति लिफ्ट नहीं हो सकी। इससे होली के दिन वीरवार को कई कालोनियों के हजारों लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन

18 घंटे तक पानी की लिफ्टिंग ठप रहने से नाहन शहर को करीब 17 लाख लीटर पानी से वंचित रहना पड़ा। मंगलवार रात 8:30 बजे नौणी का बाग के समीप एकाएक 12 इंच की मुख्य पाइप फट गई। सूचना के बाद सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खैरी स्थित स्कीम से लाइन को बंद करवाया गया। तब तक लाखों लीटर पानी बर्बाद हो चुका था। रात के 2:30 बजे तक अधिकारी एवं कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में लगे हुए थे। फिर बुधवार 7 बजे वेल्डिंग प्लांट को मौके पर ले जाकर पाइप को जोड़ने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि 1:45 बजे तक मुख्य पाइप को जोड़ दिया गया है। अब कुछ दूरी पर दूसरी लीकेज को भी वेल्ड किया जा रहा है। इसके तुरंत बाद खैरी स्कीम को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स....
इन कालोनियों में रहेगी आज पेयजल किल्लत
चकरेड़ा, यशवंत विहार कालोनी, एकता विहार, गोबिंदगढ़, वाल्मीकि बस्ती, कच्चा टैंक क्षेत्र, नौणी का बाग, पुलिस लाइन, सुंदरबाग कालोनी, हाथी की कब्र, ढाबो मोहल्ला, चिड़ावाली, मियां मंदिर कालोनी, अस्पताल राउंड, नया बाजार, अमरपुर मोहल्ला, हरिपुर मोहल्ला, बनोग, लेपरासी वार्ड आदि कालोनियों में दिक्कत रहेगी।

बाक्स....
सभी कालोनियों को कुछ मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जाएगा
नौणी का बाग के समीप खैरी पेयजल स्कीम की मुख्य पाइप मंगलवार रात 8:30 बजे एकाएक फट गई थी। इसके बाद रिपेयरिंग का काम युद्धस्तर पर किया गया। बुधवार दोपहर बाद तक लाइन को ठीक कर दिया गया है। इसी बीच करीब 18 घंटे 17 लाख लीटर पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। कोशिश की जा रही है कि वीरवार को सभी कालोनियों को कुछ मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
                -राजेश मोंगरा, अधिशाषी अभियंता आईपीएच
-------------------------------------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed