फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in nahan city

नाहन शहर में पेयजल के लिए मची हाहाकार

Mon, 18 Apr 2016 07:01 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 18 Apr 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
water problem in nahan city
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।

नाहन (सिरमौर)। शहर में पिछले चार दिनों से पीने के पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। आईपीएच विभाग के अथक प्रयासों के बावजूद भी शहरवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। विभाग का तर्क है कि कालाअंब में बार-बार विद्युत सप्लाई बाधित होने से मुख्य खैरी पेयजल योजना का पानी स्टोरेज नहीं हो पा रहा है। इस कारण शहरवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन



शहरवासी डॉ. इंद्र सिंह तोमर, प्रेमपाल महिंदू, पूर्व पार्षद दलीप सिंह वर्मा आदि कई नागरिकों का कहना है कि आईपीएच एवं विद्युत विभाग एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। करोड़ों रुपये स्कीम पर खर्च किए जाते हैं मगर इमरजेंसी सप्लाई के लिए विभाग एवं सरकार की ओर से आज तक कोई प्रबंध नहीं किए गए। जब से खैरी पेयजल योजना शुरू हुई है, तब से इसमें कोई न कोई दिक्कतें आती रहती हैं। कभी मोटरें जल जाती हैं तो कभी पाइप फट जाते हैं। जबकि कई बार ट्रांसफार्मर जल जाते हैं तो कभी बिजली के कारण पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस बारे में गंभीरता से विचार करते हुए प्रभावित मोहल्लों में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन



उधर इस संबंध में आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता नासिर हुसैन ने बताया कि कालाअंब में बिजली बाधित होने से खैरी पेयजल योजना का पानी स्टोरेज नहीं हो पा रहा है। पानी स्टोरेज के लिए कम से कम 12 घंटे बिजली का होना जरूरी है। रविवार रात को बार-बार बिजली बाधित होने से ऐसी समस्या आई है। पर्याप्त बिजली मिलने पर समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed