Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in nagal suketi

Sirmour News: नागल-सुकेती गांव में गहराया पेयजल संकट

Fri, 22 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
water problem in nagal suketi
-चिलचिलाती गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
विज्ञापन


-लोग दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत नागल-सकेती में इन दिनों भीषण पेयजल संकट गहरा गया है। तेज गर्मी के बीच क्षेत्र के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से प्रभावित पेयजल आपूर्ति के कारण ग्रामीणों में जलशक्ति विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग हर वर्ष पंप हाउस की मोटरों की मरम्मत पर हजारों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बार-बार मोटर खराब होने की समस्या सामने आ रही है तो विभाग अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था क्यों नहीं करता।
विज्ञापन


ग्रामीणों में जय कृष्ण धीमान, फकीर चंद, हुकमदेव, धर्म सिंह, शालू, सावित्री, सत्या, रामलाल, कृष्णा, सुरेश, मान सिंह, जसविंद्र, संजीव कुमार, संदीप कुमार और जगमाल ने बताया कि सकेती क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। पेयजल योजना के पंप हाउस में जब भी तकनीकी खराबी आती है तो उसे ठीक करने में कई-कई दिन लग जाते हैं। इस दौरान लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक जलापूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक विभाग को टैंकरों के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। हर बार मरम्मत के नाम पर खर्च करने के बजाय विभाग को स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि पंप हाउस के बोरवेल में मोटर डालने का कार्य जारी है। जल्द ही सकेती क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed