{"_id":"56eedc744f1c1b0942f14d92","slug":"water-problem-in-moginand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में गहराया जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में गहराया जल संकट
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी फटने से हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मोगीनंद में पीने के पानी को लेकर लोगों में भारी रोष है। विशेष कर मोगीनंद के वार्ड-2, 3 तथा 4 में पिछले एक सप्ताह से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। जो पानी आ भी रहा है उससे घर का कामकाज चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
वार्ड निवासी विक्रम सिंह, राजकुमार, जितेंद्र, नरेश कुमार, सोनू, मनोज, अमर नाथ, मुन्ना खान, अजीत, अंजली, राजकुमारी, सोमा देवी, सुमित्रा देवी, प्रकाश चंद श्याम लाल, धर्मवीर, धनवीर, कमल आदि का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से पीने के पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। विभाग के पास कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
उधर विभाग के कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि हाल ही में हुई वर्षा के चलते मिट्टी कीचड़ के चलते पाइपों की निकासी प्रभावित हुई है। मिट्टी इत्यादि को हटवाकर सप्लाई को सुचारु किया जा रहा है।
विज्ञापन
-