फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in chasi and dogghat villages

सुरला पंचायत के चासी और दोगघाट गांव में पेयजल संकट

Mon, 18 Apr 2016 06:50 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 18 Apr 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
water problem in chasi and dogghat villages
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।

नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की सुरला पंचायत में इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है। पंचायत के गांव चासी व दोगघाट के सैकड़ों परिवारों को दूर-दूर से पीने का पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग एवं प्रशासन से गांव के लिए पानी के टैंकर लगाने की मांग की है।

विज्ञापन



स्थानीय पंचायत प्रधान चंचल शर्मा सहित ग्रामीण जंगवीर सिंह, जय सिंह, हुसैन, दलीप सिंह, दीप राम, बीरबल, संजय ठाकुर, पूर्ण चंद व अनिल कुमार आदि ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर बीते दिनों उनका एक प्रतिनिधिमंडल कालाअंब जिला परिषद सदस्य विनय कुमार की अगुवाई में आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता से भी मिला था।
विज्ञापन



इस दौरान ग्रामीणों ने चासी तारापुर खड्ड पर बनने वाले डैम के शीघ्र निर्माण की मांग भी की थी जिस पर अधिशाषी अभियंता ने कहा था कि डैम निर्माण के लिए टैंडर लग चुके हैं जिसका निर्माण कार्य अप्रैल प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण दोगघाट की हरिजन बस्ती व चासी गांव के करीब 150 परिवारों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि या तो नदी पर शीघ्र डैम का निर्माण करवाया जाए या फिर उनके लिए पानी के टैंकर का इंतजाम करवाया जाए ताकि ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात मिल सके।
-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed