फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water

नाहन में पाइप लीकेज से जल संरक्षण मुहिम हुई ठप

Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
water
नाहन (सिरमौर)। पानी की रक्षा, देश की सुरक्षा..। देश हो अगर बचाना, पानी होगा आपको बचाना.., जल ही जीवन है.. इसे व्यर्थ न गवाएं..। यह वही नारे हैं जो साल में कई-कई बार विद्यार्थियों की जागरूकता रैलियों में सुनने को मिलते हैं। स्कूली विद्यार्थियों के माध्यम से लोगों को पानी बचाने की अपील करवाने वाले जिला प्रशासन के अधीन आने वाला आईपीएच विभाग खुद पानी बचाने के लिए कितना जागरूक है। इसका नजारा लोनिवि अधीक्षक अभियंता के कार्यालय से आगे विला राउंड गेट के नजदीक एक साल से देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

यहां आईपीएच विभाग की अंडरग्राउंड मोटी पाइप महीनों से लीकेज है। जिस वजह से हर रोज हजारों लीटर पानी गटर में जा रहा है। विभाग आज तक इस पाइप की सुध नहीं ले पाया है। इस संदर्भ में जागरूक युवती शगुन आईपीएच अधिकारियों सहित जिला प्रशासन को भी पत्र लिख चुकी है लेकिन समस्या जस की तस है। रोजाना यहां अब भी हजारों लीटर पानी गटर में जा रहा है। शिकायतकर्ता शगुन ने बताया कि विला राउंड गेट के नजदीक करीब एक साल से एक मोटी अंडरग्राउंड पाइप लीकेज पड़ी है जिस कारण रोजाना हजारों लीटर पानी गटर में जा रहा है। मैंने इस संदर्भ में 11 व 17 जून को आईपीएच विभाग के अधिकारियों एवं उपायुक्त को भी पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है। हैरत की बात है कि जिस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए था, वह अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि टूटी पाइप की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत की जाए।
विज्ञापन

उधर, आईपीएच विभाग के सुपरवाइजर अजय ने बताया कि अंडरग्राउंड टूटी पाइप की जगह नई पाइप बिछा दी गई है। एक सप्ताह के भीतर समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed