फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water

पानी न मिलने पर आईपीएच के खिलाफ गरजे ग्रामीण

Tue, 23 Jun 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
water
राजपुर (सिरमौर)। पांवटा के अंबोया में ग्रामीणों ने सोमवार को पानी की किल्लत दूर नहीं होने पर आईपीएच विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी भंडारी ने दर्जनों लोगों के साथ स्टोर टैंक पर पहुंचकर विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों में शामिल गुस्साई महिलाओं ने विभाग के कनिष्ठ अभियंता का भी घेराव कर उनको नघेता जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

बता दें कि अंबोया गांव में एक माह से पानी की किल्लत चल रही है। ग्रामीणों की इस समस्या को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के भीतर उनकी समस्या को दूर कर लिया जाएगा लेकिन एक महीने बाद भी समस्या जस की तस है जिस पर पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने सोमवार को आईपीएच विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों राहुल सेवल, संदीप शर्मा, शिवानी भंडारी, बाला देवी, नीलम शर्मा, पूजा मेहता, रेणु कला, गार्गी, शीतल, सुबोध, अंजू, सुभाष मेहता, राजेश्वर शर्मा, अनुज भंडारी, ऋषभ आदि दर्जनों लोगों ने पेयजल स्टोर टैंक के पास एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अंबोया पेयजल स्टोर टैंक में पानी की कमी नहीं है। विभाग चहेतों को ही पानी दे रहा है जिस कारण उनको पानी नहीं मिल रहा। विभागीय अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को दो दिन के भीतर पानी देने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी थोड़े शांत हुए। प्रदर्शनकारियों ने दो दिन के भीतर पानी की आपूर्ति न होने पर पूरे गांव के साथ प्रदर्शन करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता जगवीर वर्मा ने कहा कि दो दिन के भीतर अंबोया गांव को पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed