फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Water is accumulating in Shanti Colony due to the rain.

Sirmour News: बारिश से शांति कॉलोनी में भर रहा पानी

Sat, 05 Sep 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Water is accumulating in Shanti Colony due to the rain.
वार्ड नं 11 की शांति कॉलोनी में बारिश होते ही जलभराव समस्याकी शिकायत मुख्य सचिव को भेजी। संवाद
एक दशक से समस्या का नहीं किया हल, कई दोपहिया चालक और राहगीर हो चुके चोटिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर-11 की शांति कॉलोनी में बरसात के दौरान जलभराव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। बारिश होते ही कॉलोनी की गलियां पानी से भर जाती हैं। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर परिषद और प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान न होने पर स्थानीय लोगों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को लिखित शिकायत भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता बबलू, एनएस भंडारी, जेएस रावत, विनय गुप्ता, पदम गर्ग, डॉ. एमआर चौहान, सुनीता, बलवंत शाही, गुरप्रीत सिंह, सुभाष और राजू ने बताया कि बरसात शुरू होते ही वार्ड की गलियों में पानी जमा हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर नालियां खुली हैं। जलभराव के दौरान इनमें गिरने से दोपहिया वाहन चालक और राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार जलभराव से संबंधित वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद इसका समाधान नहीं हुआ। लोगों ने मुख्य सचिव से नगर परिषद को जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त और अन्य जलजनित रोगों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि करीब एक दशक से चली आ रही समस्या का समाधान अब केवल आश्वासनों से नहीं, बल्कि स्थायी व्यवस्था कर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed