Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ward one nahan road world not well

Sirmour News: नाहन के वार्ड नंबर एक में बदहाल सड़कें बनी जी का जंजाल

Tue, 04 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
ward one nahan road world not well
नाहन के वार्ड नंबर एक में सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद
स्थानीय लोगों का आरोप नगर परिषद अध्यक्षा का वार्ड बदहाल
विज्ञापन

काम बंद होने से लोगों के घरों में आ रही धूल और गंदगी, हादसों का भी बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर एक में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। यहां सड़क की मरम्मत का कार्य भी शुरू किया गया, लेकिन वह भी अधर में लटका हुआ है। ऐसे में यहां लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में लगातार रोष भी बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों अरुण जैन, योगेश पुंडीर, सन्तन सिंह पूंडरी, बिटू अरोड़ा, दिलप्रीत सिंह, नरेंद्र कोहली आदि ने बताया कि वार्ड नंबर एक में चौहान का बाग के समीप सड़क का कार्य शुरू किया गया था। यह कार्य शुरू से ही कछुआ गति से चल रहा था और अब कुछ समय से बंद पड़ा हुआ है। सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी है और वाहनों की आवाजाही से यह फैल गई है। इससे हादसों का भी भय बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर एक नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर का अपना वार्ड है। लंबे समय से संपर्क मार्ग खस्ता हाल है। यहां रेत बजरी अन्य सामग्री मार्ग के बीचो-बीच पसरी है। नगर परिषद अधिकारियों समेत वार्ड पार्षद को कई बार समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जगह-जगह पसरा मालबा, खस्ताहाल सड़क जहां दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का मुख्य कारण बन रही है तो वहीं यहां धूल-मिट्टी और गंदगी लोगों के घरों तक पहुंच रही है। हवाएं चलने पर उड़ने वाली धूल से सबसे अधिक परेशान आसपास के लोग हो रहे हैं। लोगों को बीमारियां फैलने का भय भी बना हुआ है। घरों में धूल जमा हो रही है।
शहरवासियों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां खस्ताहाल सड़कों की जल्द सुध ली जानी चाहिए।

-सड़क का काम कर रहे ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने को कहा गया है। पहले ठेकेदार के परिवार में मृत्यु हो जाने और बाद में त्योहारों पर मजदूरों के घर जाने से काम बंद हुआ है। जल्द काम को शुरू करवाया जाएगा ताकि आसपास के लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
-श्यामा पुंडीर, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed