फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ward 12 nahan parikrma

Sirmour News: सालों से नहीं आई कूड़े की गाड़ी<bha>;</bha> सड़कें खराब, स्ट्रीट लाइटें बंद, लगे हैं कचरे के ढेर

Mon, 27 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ward 12 nahan parikrma
वार्ड-12 में चिड़ावाली क्षेत्र का वह खाला जहां गलत जगह छोड़ी पाइपें और जहां नहीं आई डेढ़ साल से
वार्ड परिक्रमा-12 नौणी बाग (इसे करारी ही लगाएं कई जगह बुरे हाल हैं)
विज्ञापन

सचित्र--

जनता के पैसे से अच्छी रिवालविंग चेयर मिली हैं, वहीं बैठकें बनती है योजनाएं

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर 12-नौणी बाग के अंतर्गत आने वाले चिड़ावाली मोहल्ले और नौणी का बाग में नगर परिषद के प्रति लोगों में आक्रोश अपने चरम पर है। नौणी का बाग की सड़क सालों से टूटी पड़ी है, यहां खुला नाला लोगों की जमीनें निगल रहा है, लेकिन शिकायत बात भी कोई कार्रवाई नहीं है। नियमित सफाई भी नहीं है। चिड़ावाली में स्कूल से आगे के क्षेत्र में डेढ़ साल से न तो कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आई और न ही कचरा उठाने वाले कर्मी। कई स्ट्रीट लाइटें भी महीनों से बंद हैं।

लोगों का कहना है कि एक बार स्ट्रीट लाइट खराब हो जाए तो महीनों बाद ही ठीक होती है। हाल ही में यहां एक सड़क नई बनाई थी, जो चंद रोज में ही उखड़नी शुरू हो गई। गंदे नाले का खाला भी लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है। ऊपरी क्षेत्र की पाइपें छोड़ी किसी जगह जानी थी, छोड़ दी किसी और जगह। अब आने वाली बरसात का खौफ लोगों के सिर पर अभी से मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की, लेकिन कमेटी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। अधिकारियों को जनता के पैसे से अच्छी-अच्छी रिवालविंग चेयर मिली हुई है, वहीं बैठकर योजनाएं बन रही हैं। सड़कों के बनते समय उसकी गुणवत्ता जांचने का किसी के पास समय ही नहीं है।
विज्ञापन

----बाक्स

1. स्कूल से आगे के क्षेत्र में डेढ़ साल से न तो कूड़े वाली गाड़ी आई और न ही कचरा उठाने वाले कर्मी। सफाई टैक्स पूरा ले रहे हैं। नई सड़क बनाई थी जो चंद रोज में उखड़नी शुरू हो गई। गुणवत्ता जांचने वाला कोई नहीं था। गंदे नाले की समस्या का भी आज तक समाधान नहीं हुआ। बरसात में सारा पानी घरों में घुसता है, एक बार तो मेरा स्कूटर भी बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओएल चौहान, चिड़ावाली, नाहन।

---

2. यहां स्ट्रीट लाइट खराब हो जाए तो महीनों ठीक नहीं होती। कई स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब हैं। कचरा उठाया नहीं जा रहा है। चारों ओर गंदगी का आलम है। यहां सड़क बनाई थी जो खराब हो गई, लेकिन बीच में चैंबर खुला छोड़ रखा है, रात-बरात चाहे कोई गिर जाए। कई बार ठेकेदार को बोल दिया लेकिन आज तक कुछ नहीं किया।

- मुख्तियार खान, चिड़ावाली, नाहन।

---

3. स्कूल से आगे के क्षेत्र में दो-दो महीने झाडू नहीं लगता। एनएच मार्ग से जो रास्ता चिड़ावाली को आता है। वहां शुरू में ही सड़क टूटी है, उसमें मिट्टी भरी जा रही है जो बारिश में बह जाती है। कई दोपहिया चालक गिर चुके हैं, चोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई ठीक करने का नाम तक नहीं ले रहा।

- मोहम्मद इकराम, चिड़ावाली, नाहन।

---

4. नौणी का बाग की सड़कें टूटे एक दशक हो चुका है। दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यहां खुले में बह रहे खाले में आधे शहर का गंदा पानी आती है। इसके कारण जमीनें बह रही हैं। खेतों में दरारें पड़ रही हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है, जबकि कई-कई बार इस समस्या को उठाया गया है।

- रमेश चंद सैनी, नौणी का बाग, नाहन।

---संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed